
CG Election 2023: बुधवार को 8 अभ्यर्थियों ने लिया नामांकन तीन अभ्यर्थियों ने जमा किया नाम-निर्देशन पत्र
कोरबा। CG News: विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत कोरबा जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन की कार्यवाही की जा रही है। इसके तहत बुधवार को कुल 8 नाम निर्देशन पत्र खरीदे गए। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-20 रामपुर के लिए एक, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-21 कोरबा के लिए तीन, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-22 कटघोरा के लिए शून्य तथा विधानसभा क्रमांक-23 पाली तानाखार के लिए 4 व्यक्तियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र लिया गया।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार के निर्देशन में जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा नामांकन प्रक्रिया की कार्यवाही प्रारंभ की गई। नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन बुधवार को कुल 8 नाम निर्देशन पत्र निर्वाचन कार्यालय से इच्छुक अभ्यर्थियों ने क्रय किया। साथ ही जिले में बुधवार को तीन अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र जमा किया।
यह भी पढ़ें: Dantewada: दो माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण
नामांकन जमा करने वाले अभ्यर्थियों में कटघोरा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 22 से भारतीय जनता पार्टी से प्रेमचन्द्र पटेल, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी से सुरेन्द्र प्रसाद राठौर एवं आम आदमी पार्टी से चंद्रकांत डिक्सेना शामिल हैं। इस प्रकार अब तक जिले में कुल 48 व्यक्तियों ने नाम-निर्देशन पत्र लिए हैं एवं कुल पांच अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र जमा किए हैं।
Published on:
26 Oct 2023 11:43 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
