23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस सड़क पर इतने बड़े गड्ढे कि 24 घण्टे तक लग जाता है जाम, 20 के उपर नहीं जा पाता स्पीडोमीटर का कांटा

सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढ़ों से परेशानी कम नहीं हो रही
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 13 Aug 2018, 11:04 AM IST

सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढ़ों से परेशानी कम नहीं हो रही

सड़क पर बड़े बड़े गड्ढ़ों से परेशानी कम नहीं हो रही

कोरबा. प्रशासनिक उदासीनता से राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 111 पर पाली थाना क्षेत्र में गाडिय़ों रफ्तार सुस्त पड़ गई है। शनिवार से रविवार शाम तक वन वे ट्रैफिक चला। इसे सामान्य करने के लिए पुलिस दिन रात जुटी हुई है। लेकिन वाहनों के अधिक दबाव और सड़क पर बड़े बड़े गड्ढ़ों से परेशानी कम नहीं हो रही है।


अंबिकापुर- बिलासपुर राजमार्ग खस्तहाल है। सड़क पर बड़े बड़े गड्ढ़े बन गए हैं। इसमें पानी भर गया है। इससे गाडिय़ां फंस रही है। मार्ग पर वाहनों की लंबी जाम लग रहा है। पाली थाना क्षेत्र में ग्राम मुनगाडीह में गड्ढ़ों में पानी भर जाने से वाहनों की रफ्तार सुस्त पड़ गई है। 10-10 मिनट की अंतराल पर गाडिय़ों को छोड़ा जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि शनिवार शाम चार बजे से ऐसी स्थिति निर्मित हुई है। सड़क बाधित न हो। इसके लिए पाली थानेदार और उनके अधीनस्थ मौके पर उपस्थित हैं। ट्रैफिक को सामान्य बनाने के लिए पुलिस ने रात भर कोशिश की। रविवार को भी पुलिस की कोशिश जारी रही। लेकिन सफलता नहीं मिली। देर रात तक वन वे कर गाडिय़ों ाके निकाला गया।

Read more : #खेल- खेल में ढाई साल के जुड़वा भाई आए करंट की चपेट में, फिर हो गई बड़ी अनहोनी


लोक निर्माण विभाग नहीं दे रहा ध्यान
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 111 को मरम्मत करने का काम लोक निर्माण विभाग का है। लेकिन विभाग के अफसरों ने बरसात से पहले ध्यान नहीं दिया। विभाग द्वारा सड़क उपेक्षा रहगीर और पुलिस के लिए परेशानी बन गई है।


पोखरी बनता जा रहा है एनएच
पाली. मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग बिलासपुर से कटघोरा के बीच स्थित नगर पंचायत पाली मेन रोड में ट्रांसपोर्ट नगर में विनायक हॉस्पिटल के सामने गड्ढों में पानी भरा है। बरसात के दिनों में समझ में ही नहीं आ रहा है कि गड्ढे इतने बड़े-बड़े निर्मित हो चुके हैं कि इस रोड से आवाजाही करने वालों के वाहन के निचले हिस्से फंस जाते हैं जिसमें डर बना रहता है कि गाड़ी पलट न जाए या कार के निचले हिस्से का सामान टूट ना जाए।

वैसी ही स्थिति पुराने बस स्टैंड आनंद वस्त्र भंडार के सामने निर्मित हो गई है। इससे आने जाने वाले राहगीर कार व मोटरसाइकिल चलाने वालों के साथ कभी भी बड़ी दुर्घटना निर्मित हो सकती है लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है।


-मुनगाडीह के पास सड़क पर बड़े बड़े गड्ढ़े में पानी भर गया है। इससे जाम की स्थिति निर्मित हुई है। ट्रैफिक को वन वे कर गाडिय़ों को 10, 10 मिनट की अंतराल पर छोड़ा जा रहा है। यातायात सामान्य करने की कोशिश जारी है। पुलिस ने मुरूम भी डलवाया है।

-राजेश पटेल, थानेदार, पाली