26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

47 करोड़ की लागत से बनने वाली कोरबा-दर्री फोरलेन में सिर्फ एक ने लिया हिस्सा, टेंडर करना पड़ा निरस्त

दूसरी टेंडर निकालने की तैयारी में नगर निगम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 7 Jul 2018, 9:34 PM IST

दूसरी टेंडर निकालने की तैयारी में नगर निगम

दूसरी टेंडर निकालने की तैयारी में नगर निगम

कोरबा. 47 करोड़ की लागत से बनने वाली कोरबा-दर्री फोरलेन के टेंडर को नगर निगम ने निरस्त कर दिया है। एकल निविदा आने की वजह से टेंडर निरस्त करना पड़ा। अब निगम द्वारा दूसरी निविदा निकालने की तैयारी की जा रही है। हालांकि पुन: टेंडर प्रक्रिया को पूर्ण करने में फिर से ढाई तीन महीने लग सकते हैं। ऐेसे में सितंबर के बाद ही काम शुरू हो सकेगा।


जिले में दुर्घटना के लिहाज से ब्लैक स्पॉट वाली सड़कों में शामिल सीएसईबी चौक से दर्री बरॉज तक की सड़क के लिए जिला खनिज न्यास मद से फोरलेन स्वीकृत कराया गया था।

स्वीकृति मिले छह माह बीत चुके हैं। ढाई माह पूर्व इस सड़क के निर्माण के लिए निविदा जारी की गई थी। लेकिन इसमें एक ही ठेकेदार ने हिस्सा लिया। एकल निविदा होने की वजह से प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ाई जा सकती। लिहाजा नगर निगम ने टेंडर को ही निरस्त कर दिया। निगम द्वारा अब फिर से निविदा जारी करने की तैयारी में है।

Read more- Live : इस सड़क से पार हो रहा है हाथियों का परिवार... पहले आकर लौट जाते थे अब बना लिया है घर

हालांकि इस प्रक्रिया में फिर से कुछ महीने इंतजार करना पड़ेगा। अगर पहली ही निविदा में वर्कआर्डर हो जाता। तो अब तक काम शुरू हो जाता। लेकिन प्रक्रिया में अब फिर इंतजार करना पड़ेगा। अधिकारियों के मुताबिक सितंबर के बाद ही काम शुरू हो सकेगा।


निर्माण शुरू होने के बाद डेढ़ साल और इंतजार
हालांकि निर्माण शुरू होने के बाद जिले वासियों को इस फोरलेन के लिए डेढ़ साल का लंबा इंतजार करना पड़ेगा। दरअसल इसे 18 महीने पूर्ण करने में लगेंगे। मुख्य सड़क जहां साढ़े 40 करोड़ रूपए मेेंं बनेगी। वहीं फोरलेन बनने के बाद इससे जुडऩे वाली सड़कों की ऊंचाई से लेकर कनेक्टिविटी भी की जाएगी। इसके लिए अलग से लगभग छह करोड रूपए स्वीकृत कराया गया है। वहीं कई खतरनाक मोड़ को भी सीधा किया जाना है।


बरबसपुर से गोपालपुर तक एनएच में शामिल नहीं
गौरतलब है कि बीओटी सड़क के एनएच को हैंडओवर के बाद फोरलेन के लिए अब तक प्रक्रिया किसी प्रकार की जमीनी हकीकत में नहीं दिख रही है। इस फोरलेन सड़क में कोरबा शहरी क्षेत्र का हिस्सा गोपालपुर से बरबसपुर एनएच में शामिल नहीं है। इस सड़क को नगर निगम को ही बनाना है। दर्री तक सड़क बनने के बाद एनटीपीसी से गोपालपुर तक के लिए दूसरे चरण में डीएमएफ से काम होगा।


-एकल निविदा होने की वजह से टेंडर निरस्त किया गया है। दूसरी निविदा जारी की जा रही है। प्रयास है कि बारिश के बाद इसका काम शुरू कराया जाए।
-ग्यास अहमद, कार्यपालन अभियंता, निगम कोरबा