शहर के बड़े तालाबों की सूची में यह भी शामिल
शहर के बड़े तालाबों की सूची में रामसागरपारा तालाब भी शामिल है। जिसका क्षेत्रफल भी तीन एकड़ से अधिक का है। वहीं सबसे पुराना है। लेकिन इस तालाब की समय-समय पर सुध नहीं ली गई। जिस वजह से तालाब का यह हाल हुआ। निगम ने दो साल पहले तालाबों का सर्वे किया था। सर्वे में मुड़ापार, लक्ष्मणबन तालाब, रामसागरपारा तालाब, बनिया तालाब, इमलीडुग्गू तालाब की सफाई कराने का निर्णय लिया गया था। लेकिन बाद में इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।