जब लक्ष्मी जेल में बंद था, उस अवधि में लक्ष्मी की दूसरी पत्नी टिकैतिन ने उसे जेल से छुड़ाने में मदद की थी। अपना रुपए भी खर्च किया था। लक्ष्मी ड्राइवरी करता है। रविवार की रात लक्ष्मी घर पहुंचा। पत्नी टिकैतिन ने लक्ष्मी से मुकदमे पर खर्च हुए रुपए की मांग की। लेकिन लक्ष्मी रुपए देने को तैयार नहीं हुआ। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ।