रिपोर्ट एवरेस्ट विहार मकान नंबर एफ/1289 जैलगांव निवासी तरूण प्रसाद ने लिखाई है। इसमें बताया गया है कि प्रदीप सूदखोरी का काम करता है। प्रदीप पर तरूण ने अपने पिता रामधन को कर्ज की जाल में फंसाने का आरोप लगाया है। बताया कि रामधन को शराब पीलाकर प्रदीप ने चेकबुक पर हस्ताक्षर कराकर अपने पास रख लिया है। बैंक पासबुक भी रख लिया है। शराब पीने से रामधन की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। इसका प्रदीप पांडे गलत फायदा उठा रहा है।