10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सावन उत्सव : कहीं अनुसूइया साहू तो कहीं सोनल शाह के सिर सावन क्वीन का ताज

- इस मौके पर एकल व समूह नृत्य की प्रस्तुति दी गई।
2 min read
Google source verification

कोरबा

image

Shiv Singh

Aug 28, 2018

सावन उत्सव : कहीं अनुसूइया साहू तो कहीं सोनल शाह के सिर सावन क्वीन का ताज

सावन उत्सव : कहीं अनुसूइया साहू तो कहीं सोनल शाह के सिर सावन क्वीन का ताज

कोरबा. हसदेव ताप विद्युत गृह कोरबा पश्चिम के प्रतिज्ञा महिला मंडल द्वारा हरियाली तीज उत्सव मनाया। इस मौके पर एकल व समूह नृत्य की प्रस्तुति दी गई। हरियाली तीज में सावन क्वीन अनुसूइया साहू चुनीं गईं। दूसरे व तीसरे स्थान पर श्वेता एवं शहनाज सईद रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संकल्प महिला मंडल की अध्यक्ष अंजली वर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रतिज्ञा महिला मंडल की अध्यक्ष मनीषा वर्मा ने कहा कि सभी सदस्यों के सहयोग से महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य करती रहूंगी। सचिव ममता शुक्ला ने पदाधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्य अभियंता राजेश वर्मा का उल्लेखनीय सहयोग और कल्याण अधिकारी पीआर खूंटे का मार्गदर्शन मिला जिससे इस कार्यक्रम का सफल आयोजन हो सका।

Read More : Photo Gallery : भोजली त्योहार का जिले में ऐसा दिखा रंग, आप भी देखिए इन तस्वीरों में...

श्रृंगार प्रतियोगिता में राधा चंद्रा प्रथम, कल्याणी साहू द्वितीय और हीरा श्रीवास तृतीय स्थान पर रहीं। हरियाली तीज उत्सव में शीला सिंह, चंचल शुक्ला, प्रतिभा राठौर, रमा दास, ज्योति श्रीवास्तव और महिला मंडल की अन्य सदस्याओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

लायनेस क्लब बालकोनगर ने सावनोत्सव का आयोजन किया गया। पूर्वी बनर्जी, आभा दुबे ने सावन गीत गाये। ममता व लायनेस सदस्यों ने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी। सोनल शाह को सावन सुंदरी चुना गया, उसे ताज पहनाकर सम्मानित किया गया। कामायनी व पूर्वी द्वारा सुहाग सामग्री का वितरण किया गया। पूर्वी बनर्जी डि. सचिव, सेवा गतिविधि, शहनाज़ शेख एरिया आफिसर एरिया आठ, मीनासिंह एरिया को-आर्डिनेटर तथा आभा दुबे को माइक्रो केबिनेट के लिए स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

वहीं कपिलेश्वर महिला मंडल द्वारा भी सावन उत्सव का आयोजन किया गया था। इस दौरान महिलाओं द्वारा विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गईं थी। महिलाओं द्वारा सावन झूले का लुत्फ उठाया गया। महिलाओं द्वारा भजन-कीर्तन कार्यक्रम भी आयोजित की गई थी।