2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहर में निकली भव्य शोभा यात्रा गुंजायमान हुआ जय-जय परशुराम

शहर व उपनगरीय क्षेत्रों में मनायी गयी परशुराम जंयती
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 19 Apr 2018, 11:05 AM IST

शहर व उपनगरीय क्षेत्रों में मनायी गयी परशुराम जंयती

कोरबा . ऊर्जाधानी और अंचल में बुधवार को परशु राम जयंती उत्साह और भव्यता के साथ मनायी गयी। शहर में जगह-जगह पूजन-हवन, भंडारा करने के अलावा शोभा यात्रा भी निकाली गयी। इन आयोजनों में हजारों की संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया और एकजुटता दिखाते हुए समाज के कल्याण के लिए कार्य करते रहने का संकल्प लिया।
सर्व ब्राह्मण समाज के द्वारा ब्रह्मा वाटिका में विप्र बंधुओं द्वारा सपरिवार भगवान परशुराम जी की पूजा-अर्चना भजन कीर्तन हवन आरती की गई। इसके पश्चातभोजन प्रसाद का आयोजन किया गया। इस आयोजन में अध्यक्ष अरुण शर्मा, सचिव संजय तिवारी, संरक्षक अशोक शर्मा , अशोक तिवारी, सत्येंद्र दुबे, हरीश परसाई, राज कुमार जोशी, महेश शर्मा, सत्यम शुक्ला, अखिलेश पांडे, बृजेश शुक्ला एवं मातृशक्ति मधु पांडे, डॉ शोभना हरीश परसाई, शील तिवारी ,श्रद्धा शर्मा, आभा जोशी,रश्मि शर्मा ,नीतू शर्मा, व्यंजना तिवारी,राज धर,स्मिता शर्मा आदि के साथ में सभी महिलाओं एवं विप्र बंधुओं ने शास्त्री मूलचंद शर्मा के आचार्यत्व में भगवान परशुराम जी की पूजा अर्चना की । तत्पश्चात एल्डरमैन सत्यम दुबे द्वारा अपने मद से एक किचन सेट एवं स्टोर रूम रकम 300000 रुपए की स्वीकृति प्रदान कर भूमि पूजन की गई। सर्व ब्राह्मण समाज के संसथापक अरुण शार्मा, हरिश परसाई, बनवारीलाल शर्मा, अखिलेश पाण्डेय, शास्त्री मूलचंद शार्मा द्वारा इसके लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

शोभायात्रा के दौरान भगवान परशुराम का रूप धारण कर झांकी निकाली गई। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया एवं पूजा अर्चना की गई।

हरदीबाजार क्षेत्र में मनाया गया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

हरदी बाजार में छग सर्व ब्राम्हण कल्याण समाज द्वारा भगवान परशुराम जी की जन्म उत्सव पर पूजा पाठ कर भब्य शोभा यात्रा निकाली गई जो आर्यन पब्लिक स्कूल से कालेज चौक होते हुए मेंन रोड़ बस स्टैंड से पुरानी बस्ती रेकी चौक होते हुए समाज की कार्यालय आर्यन पब्लिक स्कूल पहुँचीएइस दौरान भगवान परशुराम जी की झांकी का जगह जगह पर स्वागत किया गया इस कार्यक्रम में समाज के सभी सम्मानीय विप्र बंधु उपस्थित हुए जिसमे समाज के अध्यक्ष अजय कुमार दुबे, उपाध्यक्ष रेखराम पांडेय, सचिव दिनेश गुरुद्वान, कोषाध्यक्ष मदन गुरुद्वान, सचिव रमाकांत गुरुद्वान, मीडिया प्रभारी विनोद उपाध्याय सहित पुष्पेंद्र शुक्ला, जेपी तिवारी, सुजेय पांडेय, अमित मिश्रा, ओमकार मिश्रा, किरोड़ी शर्मा, राकेश पांडेय, प्रदीप पांडेय, अनिल पांडेय, आशीष गुरुद्वान, अभिलाष दुबे, उदित शर्मा, अमन गुरुद्वान, इसके अलावा महिला मंडल से मंजू दुबे, सरला पांडेय, आशा गुरुद्वान, शशि तिवारी, सुमन गुरुद्वान, सोहनी मिश्रा, गीता मिश्रा, मलती मिश्रा सहित समाज के मातृ शक्ति ? उपस्थित रहे।