10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस दुकान तक दवा की थोक आपूर्ति करने वाला रायपुर के डीलर को विभाग का कारण बताओ नोटिस

ड्रग विभाग का कहना है कि पुलिस की कार्रवाई से पहले विभाग की टीम ने बांकीमोंगरा के राज मेडिसीन कॉर्नर की जांच की थी। स्टॉक में गड़बड़ी पकड़ी गई थी।

2 min read
Google source verification

कोरबा

image

Shiv Singh

Aug 05, 2018

इस दुकान तक दवा की थोक आपूर्ति करने वाला रायपुर के डीलर को विभाग का कारण बताओ नोटिस

इस दुकान तक दवा की थोक आपूर्ति करने वाला रायपुर के डीलर को विभाग का कारण बताओ नोटिस

कोरबा. बांकीमोंगरा के राज मेडिसीन कॉर्नर के खिलाफ ड्रग विभाग ने भी कार्रवाई शुरू की है। दुकान तक दवा की थोक आपूर्ति करने वाले रायपुर के डीलर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही दुकान संचालक से भी दवाइयों का विवरण मांगा है। ड्रग विभाग का कहना है कि पुलिस की कार्रवाई से पहले विभाग की टीम ने बांकीमोंगरा के राज मेडिसीन कॉर्नर की जांच की थी। स्टॉक में गड़बड़ी पकड़ी गई थी। विभाग ने दुकान से लगभग छह कार्टून दवाइयों को जब्त किया था। इसकी जांच चल रही थी।

Read More : Exclusive : जानिए क्या है कोरबा का चर्चित घास घोटााला... कैसे 82.83 लाख की अमेरिकन बरमूड़ा घास का अफसरों ने किया बेड़ागर्क

सहायक औषधि नियंत्रक भीष्म देवसिंह कंवर ने बताया कि राज मेडिसीन कार्नर का लाइसेंस कृष्ण साहू की पत्नी के नाम से है। कृष्ण दुकान का फार्मेसिस्ट है। दवाइयों की बिक्री में अनियमितता पाए जाने पर ड्रग विभाग ने कृष्ण की पत्नी को नोटिस जारी किया है। साथ ही दुकान तक दवाइयों की आपूर्ति करने वाले रायपुर के दवा व्यापारी को भी नोटिस जारी किया है। हालांकि अब तक नोटिस का जवाब न तो दुकान की मालकिन ने दी है न ही रायपुर के थोक दवा व्यापारी ने। ड्रग विभाग का कहना है कि नोटिस की मियाद खत्म होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Read More : #दो दिनो से हाथी बेला में जमे दूसरे दिन मवेशी को कुचला, चार घरों को भी किया क्षतिग्रस्त
पकड़ से बाहर संचालक
२९ जुलाई को पुलिस ने बांकीमोंगरा के राज मेडिसीन कॉर्नर में छापा मारकर भारी मात्रा में प्रतिबंधित और नशीली दवाइयों को जब्त किया था। पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। लेकिन दुकान संचालक कृष्ण साहू पुलिस की पकड़ में नहीं आया था। बांकीमोंगरा के राज मेडिसिन कॉर्नर से भारी मात्रा में प्रतिबंधित और नशीली दवाइयों का जखीरा बरामद किया था। इसमें गर्भपात कराने की किट और अन्य दवाइयां शामिल थी।