17 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाइस हजार नल कनेक्शन का काम पूरा, पुराने शहर में जल्द शुरू होगा मीटर लगाने का काम

- शहर के चार जोन के 44 हजार घरों में नल कनेक्शन देना है

2 min read
Google source verification
बाइस हजार नल कनेक्शन का काम पूरा, पुराने शहर में जल्द शुरू होगा मीटर लगाने का काम

बाइस हजार नल कनेक्शन का काम पूरा, पुराने शहर में जल्द शुरू होगा मीटर लगाने का काम

कोरबा. नौ महीने में ४४ हजार में से साढ़े २२ हजार नल कनेक्शन देने का काम पूरा कर लिया गया है। पांच हजार नए मीटर स्टोर में पहुंच चुके हैं। जल्द ही पुराने शहर में मीटर लगाने का काम होगा। दूसरी ओर शुल्क वसलूने के लिए तैयारी भी शुरू हो चुकी है। बताया जा रहा है कि नए साल से इसे शुरू कर दिया जाएगा।

कोरबा शहर में चल रहे आवर्धन योजना का काम अब पूर्णता की ओर है। टंकियां बन चुकी है। मोहल्लों में पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है, इधर आम लोगों को पानी की सप्लाई के लिए कनेक्शन देने का काम फरवरी में शुरू किया गया था। किस वार्ड में कितने नल कनेक्शन लगने है और कहां-कहां लगने है इसके डिमांड के लिए नगर निगम द्वारा सर्वे कराया गया था। शहर के चार जोन के ४४ हजार घरों में नल कनेक्शन देना है।

पहले चरण में कोसाबाड़ी, बालको और टीपीनगर जोन में कनेक्शन का काम शुरू किया गया है। नल कनेक्शन के साथ मीटर भी लगाया जा रहा है। अब तक साढ़े २२ हजार कनेक्शन का काम पूरा हो चुका है। कोरबा जोन के अन्र्तगत लगभग पांच हजार से अधिक कनेक्शन देने के लिए मीटर स्टोर में पहुंच चुका है। इसका काम किया जा रहा है। इधर दो माह बाद शुल्क वसूलने की तैयारी की जा रही है। नए साल से जितने पानी का उपयोग होगा उतने का बिल देना होगा।

Read More : एसपी कार्यालय में शहीदी दिवस का आयोजन, जवानों को याद कर किया गया नमन

इन अतिरिक्त शुल्क से मिलेगा छुटकारा
अब तक नल कनेक्शन के लिए पहले शासन द्वारा अधिकृत इंजीनियरों से नक्शा बनाने पर खर्च होता था फिर मुख्य लाइन तक के लिए पाइप खुद के खर्च पर लाना पड़ता था। रोड कटिंग पर 200 रुपए, सुपर विजन चार्ज में ५० रुपए और आवेदन शुल्क 10 रुपए देना पड़ता था। अब ना ये राशि जमा करनी पड़ेगी ना ही कागजी प्रक्रिया पूरी करनी पड़ेगी। ऐसे में कहा यह जा रहा है कि इससे उपभोक्ताओं या फिर निगम क्षेत्र में निवासरत लोगों को काफी राहत मिल जाएगी।

आठ माह के पानी बिल की लोगों को राहत
शहरवासियों को अब तक फिक्र सता रही थी कि जिन जगहों पर आठ माह पहले ही मीटर व कनेक्शन लिया जा चुका है। उनका बिल कब से वसूलना है। एक बार में इतने महीने का बिल वसूलने से लोगों को परेशानी होती। लिहाजा अब तैयारी की जा रही है कि जिस दिन वसूली शुल्क शुरू होगा। उसी दिन से बिल देना होगा।

-शहर में अभी तक २२ हजार से अधिक कनेक्शन दिया जा चुका है। दो माह बाद शुल्क लेने की प्रक्रिया शुरू होगी। अप्रैल से पहले काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। आरके महेश्वरी, कार्यपालन अभियंता, नगर निगम