उन्होंने किशोरी को पकड़ लिया। उसके भाई और मां से भी मारपीट की। किशोरी के परिवार ने छेडख़ानी और रास्ता रोककर मारपीट की रिपोर्ट रजगामार चौकी में दर्ज कराई है। इसमें देवेन्द्र खूंटे उम्र २१ साल और उसके साथी सत्येन्द्र 21 और नत्थू कंवर को नामजद आरोपी बनाया गया है। परिवार की रिपोर्ट पर पुलिस केस दर्जकर छानबीन कर रही है। आरोपियों के खिलाफ धारा 354 (छेडख़ानी), 294 (गाली गलौच), 506 बी (धमकी), 323/ 34 (मारपीट) लैंगिक अपराध से बालको का संरक्षण अधिनियम की धारा आठ के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से जेल भेज दिया गया।