उन्होंने युवक को पकड़ लिया, उसके साथ सख्ती बरती। घटना की सूचना पुलिस को दी। युवक सेंधमारी कर मकान के अंदर घुसा था। ११२ की टीम घटना स्थल पर पहुंची। लोगों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम सुरेश कुमार साहू निवासी सुराकछार बताया है। सुरेश के खिलाफ पुलिस ने चोरी की नीयत से घर में घुसने का केस दर्ज किया है, उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। मजिस्ट्रेट के आदेश पर जेल भेज दिया।