एक बार अगर वे इस किताब को पढ़ लें तो कांग्रेस पार्टी को वोट देना छोड़ देंगे। डॉ. सिंह ने नक्सल हमले में शहीद हुए जवानों को सभा मेंं श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने सभा में भाजपा शासन में विकास कार्यों की फेहरिस्त गिनायी और कहा कि पूरे प्रदेश में विकास हुआ है। इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री अमर अग्रवाल, सांसद डॉ.बंशी लाल महतो, संसदीय सचिव लखन लाल देवांगन, जिला अध्यक्ष अशोक चावलानी सहित सभी प्रमुख पदाधिकारी मंचस्थ रहे।