फ्लाईंग स्कावाईड दल में विधानसभा क्षेत्र 20 रामपुर के लिए मुख्यालय उरगा हेतु डी.आर.धु्रव नायब तहसीलदार, दुर्गेश शर्मा थाना प्रभारी, मुख्यालय करतला हेतु तारा सिदार नायब तहसीलदार, रामलाल मरावी थाना प्रभारी, मुख्यालय श्यांग हेतु पी.के.पैकरा सहायक साख्यिकी अधिकारी, दुर्गेश राबटे थाना प्रभारी, मुख्यालय लेमरू हेतु जितेन्द्र कुमार कौशिक सहायक सांख्यिकी अधिकारी, सुनील कुर्रे थाना प्रभारी, मुख्यालय रजगामार के लिए पूजा अग्रवाल सहायक अधीक्षक भू अभिलेख एवं प्रेमनाथ बघेल थाना प्रभारी शामिल किए गये हैं। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र 21 कोरबा के लिए मुख्यालय कोतवाली कोरबा हेतु गुरूदत्त पंचभोये नायब तहसीलदार, रघुनंदन प्रसाद शर्मा थाना प्रभारी, बालको हेतु ममता रात्रे नायब तहसीलदार एवं प्रमोद सिंह थाना प्रभारी शामिल हैं।