9 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Transporter Rohit Jaiswal Murder Case: खदान में वर्चस्व की लड़ाई में ट्रांसपोर्टर की हत्या, मुख्य आरोपी BJP नेता गिरफ्तार, इलाके में तनाव

Transporter Rohit Jaiswal Murder Case: कोरबा में बीती रात कोयला खदान पर वर्चस्व को लेकर दो ट्रांसपोर्टर गुटों के बीच गैंगवार में ट्रांसपोर्टर रोहित जायसवाल की हत्या कर दी गई। पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया है।

2 min read
Google source verification
Transporter Rohit Jaiswal Murder Case: खदान में वर्चस्व की लड़ाई में ट्रांसपोर्टर की हत्या, मुख्य आरोपी BJP नेता गिरफ्तार, इलाके में तनाव

Transporter Rohit Jaiswal Murder Case: सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एसईसीएल की कोयला खदान सरायपाली में वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष में धारदार हथियार घोंपकर एक कोल लिफ्टर रोहित जायसवाल की हत्या कर दी गई। उसके दो समर्थकों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। पाली में प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को बिलासपुर रेफर किया गया।

बिलासपुर- अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर विकासखंड पाली में सरायपाली खुली खदान स्थित है। स्टॉक से कोयले के उठाव को लेकर यहां काम करने वाले कोल लिफ्टर रोहित जायसवाल और रोशन सिंह ठाकुर के बीच पहले से विवाद चल रहा था। बता दें कि रोशन सिंह पाली भाजपा मंडल का अध्यक्ष है। पेशे से सरायपाली खदान में कोल लिफ्टर का काम करता है।

कंपनी के कोल स्टॉक से कोयला उठाने शुक्रवार दोपहर से दोनों पक्षों के बीच टकराव की स्थिति बन रही थी। शाम तक कोयले के उठाव का मामला इतना गरम हो गया कि रोशन और रोहित गुट के बीच टकराव की स्थिति निर्मित हो गई। सूचना पर पाली पुलिस मौके पर पहुंची। थानेदार विनोद सिंह ने सरायपाली खदान से रोहित गुट के लोगों को पकड़ लिया। उन्हें पाली थाना ले जाया गया। लेकिन पुलिस रोशन या उसके गुट से ताल्लुक रखने वाले किसी युवक को पकड़कर थाना नहीं ले गई।

यह भी पढ़े: Murder Case: नाबालिग प्रेमी ने शादीशुदा GF को मार डाला, प्राइवेट पार्ट पर चम्मच से किया वार, फिर… पार की बेरहमी की हद

Transporter Rohit Jaiswal Murder Case: शुक्रवार की रात लगभग 10.20 बजे सरायपाली खदान के गेट पर रोहित और उसके गुट को रोशन के गुट ने घेर लिया। रोशन के गुट ने रोहित और साथियों पर धारदार हथियार गुप्ती, तलवार, चाकू और डंडा से हमला किया। रोहित पर हमला तब तक जारी रखा, जब तक की उसकी मौत नहीं हो गई। रोहित गुट से संबंध रखने वाले पाली के महेश गढ़ेवाल और नगोई के निर्मल दास को गंभीर चोटें आई। खून से लथपथ महेश और निर्मल जमीन पर गिर गए। दोनों को पाली के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने से दोनों को प्राथमिक इलाज के बाद बिलासपुर रेफर किया गया।

ये गिरफ्तार

भाजपा मंडल अध्यक्ष रोशन सिंह ठाकुर, भाई गौरव सिंह, वासु ठाकुर, सौरभ श्रीवास, सुशांत ठाकुर उर्फ सिज्जू, मोंटी कश्यप, संस्कार सिंह ठाकुर सहित 12 शामिल है। सभी को गिरफ्तार (Transporter Rohit Jaiswal Murder Case) कर कोर्ट में पेश किया गया। रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

थानेदार लाइन अटैच

सरायपाली खदान में कोयले के उठाव को लेकर दो गुटों के बीच टकराव हुआ है। एक व्यक्ति की हत्या हुई है। पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसकी जांच की (Transporter Rohit Jaiswal Murder Case) जा रही है। थानेदार को लाइन अटैच किया गया है।-सिद्दार्थ तिवारी, एसपी, कोरबा