कैलेंडर के अनुसार ये है टेस्ट की तारीख
अकादमिक कैलेंडर के अनुसार प्रथम यूनिट परीक्षा एक अगस्त से निर्धारित है। दूसरा यूनिट 31 अगस्त से लिया गया है। प्रथम सत्र परीक्षा 27, 28 व 29 सितंबर को होगी। तृतीय यूनिट टेस्ट 3 नवंबर को होगा। द्वितीय सत्र की परीक्षा 27, 28 व 29 नवंबर तो चतुर्थ यूनिट 19 दिसंबर से होगा। प्री फाइनल परीक्षा 22, 23, व 24 जनवरी को आयोजित होगी। हालांकि इन आंतरिक परीक्षाओं की तिथि में कॉलेज प्रबंधन ने अपने अनुसार फेरबदल किया है। सूचना यह है कि कई छात्र आंतरिक परीक्षाओं में शामिल नहीं हुए हैं।