
बेलगरी बस्ती के पास बरगद पेड़ पर युवक की लटकती लाश को देखकर परिजनों के उड़ गए होश
कोरबा. भाई दूज के दिन युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। घटना बालकोनगर बेलगरी बस्ती की है। यहां रहने वाले राकेश कोशले ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शुक्रवार सुबह राकेश की लाश बेलगरी बस्ती के करीब बरगद पेड़ की डाली से लटकी मिली। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना बालकोनगर थाने को दी। पुलिस को अवगत कराया गया। युवक की पहचान बेलगरी बस्ती में रहने वाले राकेश से की गई। घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है। राकेश की खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। भाईदूज के दिन राकेश की लाश फांसी पर लटका हुआ मिलने से परिवार का रो-रोकर हाल बुरा है। पुलिस ने बताया कि परिवार के में शोक की लहर है। इस कारण घटना के संबंध में पूछताछ नहीं की गई है। परिवार का बयान दर्ज होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
Updated on:
09 Nov 2018 12:29 pm
Published on:
09 Nov 2018 12:29 pm
