
MLA Shyam Bihari Jaiswal
मनेंद्रगढ. मनेंद्रगढ़ कॉलेज के सामने सांस्कृतिक भवन में सोमवार को नगरीय निकाय के हितग्राहियों को साइकिल व सिलाई मशीन सहित अन्य सामान वितरण करने कार्यक्रम रखा गया था। इस दौरान हितग्राहियों की गिनती के हिसाब से सामान नहीं होने के कारण मनेंद्रगढ़ विधायक श्याम बिहारी अपना आपा खो बैठे और अफसर-कर्मचारियों को गाली तक दे डाली थी।
आक्रोशित विधायक ने जिम्मेदार अफसरों को जमकर फटकार लगाते हुए कहा- टांग देंगे साले, हमारे विधानसभा क्षेत्र में ऐसा होगा तो। इतने सारे हितग्राहियों को 11 बजे से बैठाकर रखे हो, यह बिल्कुल गलत बात है।
पर्याप्त साइकिल की व्यवस्था नहीं होने पर एसडीएम को या सीएमओ को या मुझे बताना चाहिए था। इसके बाद विधायक ने जमकर फटकार लगाई और कार्यक्रम को स्थगित कर चले गए। हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि मुझे गुस्सा नहीं होना चाहिए था।
गौरतलब है कि श्रम विभाग द्वारा सोमवार को मनेंद्रगढ़ स्थित सांस्कृतिक भवन में 173 साइकिल व 143 सिलाई मशीन वितरण की सूची जारी की गई थी। पार्षदों द्वारा सभी हितग्राहियों को योजना के लाभ हेतू बुलवाया गया पर जैसे ही प्रत्येक वार्डों में सांकेतिक रूप से एक सिलाई मशीन व एक साइकिल हितग्राहियों को देने की जानकारी पार्षदों को लगी, वहां मौजूद पार्षदो ने हंगामा मचाना शरू कर दिया।
उन्होंने इस दौरान श्रम विभाग के अधिकारियों को जमकर खरी-खोटी सुनायी। मंच में मौजूद एसडीएम प्रदीप साहू के समक्ष पार्षदों ने कहा की यदि सभी वार्डों की सूची में शामिल सभा में उपस्थित हितग्राहियों को अगर समान रूप से योजना का लाभ दिया जाता है तो ठीक, नही ंतो जब सभी हितग्राहियों के सिलाई मशीन व साइकिल विभाग से पर्याप्त मात्रा में आ जायेंगे तब उनका वितरण किया जाए।
इस मामले में एसडीएम ने भी श्रम विभाग के अधिकारियों से अव्यवस्था के लिये उनकी क्लास ली और कहा बिना तैयारी के विभाग के लोग किसी प्रकार की जानकारी सार्वजनिक न करें, बल्कि योजनाओं का लाभ हितग्राहियों का समान रूप से देने की तैयारी कर आयें।
इस दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक दीपक पटेल, एसडीएम प्रदीप साहू, तहसीलदार भरत कौशिक, सीएमओ अरुण कुमार धू्रव, नपा उपाध्यक्ष बशीर खान, नेता प्रतिपक्ष गुरूचरण सिंह कालरा, पार्षद अजीमुद्दीन अंसारी, गुलाम हैदर, गोपाल गुप्ता, शिवनारायण यादव, जमील शाह, सत्याबेक, सत कुमार बंजारे, गीता पासी,
राखी सिंह, शैज जायसवाल, उर्मिला जायसवाल, एल्डरमैन दिनेश गुप्ता, विवेक अग्रवाल, जया कर, महेश्वरी सिंह, हसदेव मंडल अध्यक्ष पी मनी, धीरेन्द्र विश्वकर्मा, सरजू यादव, पूर्व पार्षद अजय जायसवाल, मो. मोबीन, अमजद खान, बलीराम कुर्रे, पार्षद सत्तार खान के अलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित रहें।
विधायक के समक्ष भी जताया विरोध
काफी समय के बाद क्षेत्रीय विधायक श्यामबिहारी जायसवाल जैसे ही कार्यक्रम मंच पर पहुचे वैसे ही वार्ड पार्षदों ने उनके सामने यही मांग रखी। उन्होने कहा कि प्रत्येक वार्ड में एक-एक हितग्राही को सिलाई मशीन व साइकिल का वितरण करने की बात कही जा रही है जो पूरी तरह गलत है।
सामूहिक रूप से कांग्रेस व भाजपा के पार्षदों ने विधायक के समक्ष अपना विरोध दर्ज कराया। वहीं पार्षदों ने अपने हितग्राहियों को वापस घर भेजना प्रारंभ कर दिया जैसे ही हितग्राही कार्यक्रम से जाने लगे, वहां मौजूद अधिकारियों की संास फूलने लगी।
विधायक ने ली अधिकारियों की क्लास
क्षेत्रीय विधायक ने श्रम विभाग के अधिकारियों से आधी-अधूरी सामग्री के वितरण के संबंध में जानकारी लेकर उनकी क्लास ली और मंच से ही आगामी सप्ताह में सभी सूची में शामिल हितग्राहियों को समान रूप से मशीन व साइकिल दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद वे कार्यक्रम स्थगित कर चले गए। इस दौरान ही उन्होंने अधिकारियों को गाली दी।
लोगों की पीड़ा देखकर आ गया था गुस्सा
जिले में कलक्टर, एसडीएम सहित अन्य अधिकारी हैं। मैंने अधिकारी-कर्मचारियों के बीच समन्वय की कमी देखी थी। मैं अपने कार्यकाल में 2-3 बार ही नाराज हुआ हूं। नहीं होना चाहिए था, पर मैं भी एक मनुष्य हूं। लोगों की पीड़ा देखकर नाराज हो गया था।
श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक मनेंद्रगढ़
Published on:
31 Jul 2018 04:35 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरीया
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
