14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रेमी ही निकला कातिल, रातभर गर्लफ्रेंड से किया दुष्कर्म फिर फांसी से लटकाया, 2 दोस्त भी गिरफ्तार

प्रेमी ने कबूला- दुष्कर्म के बाद हुआ था विवाद, पिटाई से हो गई थी मौत, गुमराह करने चढ़ाया फांसी पर, पुलिस ने कराया घटना का रिक्रिएशन

3 min read
Google source verification
Rape and murder accused

Accused in police custody

बैकुंठपुर. प्रेमी ने अपने 2 दोस्तों के साथ मिलकर २४ अप्रैल की रात ग्राम कुड़ेली की १७ वर्षीय गर्लफ्रेंड को बहला-फुसलाकर भगा लिया। इसके बाद उसके साथ रातभर खेत में दुष्कर्म किया। इसी दौरान युवक ने कहा कि वह उसे अपने घर में रखेगा तो इसे लेकर विवाद हो गया। इस पर युवक ने किशोरी की जमकर पिटाई कर दी। पेट में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

इसके बाद युवक ने उसे गमछे से पेड़ के सहारे फांसी पर लटका दिया था। युवक ने पुलिस के सामने कबूल किया कि उसने अकेले ही इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस को मुख्य आरोपी की बातों पर भरोसा नहीं हुआ तो उन्होंने मृतिका के वजन का पुतला बनाकर घटना का रिक्रियेशन कराया।

जब आरोपी ने उसे दोहरा दिया तेा पुलिस को यकीन हो गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया है। एक आरोपी नाबालिग है। इधर अकेले इतने ऊंचे पेड़ पर फांसी लटकाने की बात शहरवासियों के गले नहीं उतर रही है। इसे लेकर तरह-तरह की चर्चा चल रही है।

एएसपी निवेदिता पाल शर्मा, डीएसपी सोनिया उके ने शुक्रवार को पुलिस लाइन कांफ्रेंस हाल में आयोजित प्रेसवार्ता में मामले का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि 25 अप्रैल को ग्राम पंचायत कुड़ेली में एक 17 वर्षीय किशोरी का फांसी पर लटका शव मिला था।

मामले में डीएसपी के नेतृत्व में थाना पटना, क्राइम ब्रांच की टीम को बारीकी से पतासाजी व जांच कराई गई। इस दौरान 24 अप्रैल की रात करीब 8 बजे 2 युवकों व एक नाबालिग द्वारा किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने की जानकारी मिली। इससे ग्राम पंचायत कसरा गौटियापारा निवासी संदेही कृष्णा तिर्की उर्फ दुर्गा (25), गोरेलाल खलखो पिता जीवन लाल (19) व एक नाबालिग को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई।

मामले में आरोपी कृष्णा ने पुलिस के सामने नाबालिग से कई बार अनाचार करने और अपने घर में रखने का दबाव बनाने पर हत्या करना कबूल किया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने अपने २ दोस्त की मदद से नाबालिग को बहला-फुसला कर अपनी बाइक क्रमांक सीजी 16 सीडी-0328 से ग्राम पंचायत तोलगा थाना खडग़वां के शादी समारोह में ले गया था।

इससे पुलिस ने तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। आरोपियों के खिलाफ धारा ३७६(क), ३७६(२)(ध), 302, 201, 363, 366 भादवि व 6 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है।

कार्रवाई में क्राइम ब्रांच प्रभारी शिवेंद्र राजपूत, पटना प्रभारी आनंद सोनी, एएसआई शिवकुमार यादव, दिनेश्वर रवि, धनंजय सिंह, शशिभूषण, दीपक पाण्डेय, मुमताज खान, अजय पोया, सागर केंवट, मनमोहन विश्वकर्मा, मनोज सुनहरे, सलिम मलिक आदि शामिल थे।


हाथ-मुक्के से की पिटाई, लीवर में चोट से मौत
एएसपी शर्मा ने कहा कि आरोपी ने पुलिस को बताया कि रात में कई बार दुष्कर्म करने के बाद नाबालिग आरोपी को अपने घर ले जाने और साथ रखने की बात कही थी। इससे दोनों के बीच विवाद हो गया और आरोपी ने हाथ-मुक्के से जमकर मारा। लीवर में गहरी चोट लगने के कारण नाबालिग की मौत हो गई थी। आरोपी ने हत्या को छिपाने के लिए नाबालिग के गले में गमछा बांधकर पेड़ पर लटका दिया था।


जांच टीम ने सामने डेमो, अकेले ही पुतला को फांसी पर चढ़ाया
एएसपी शर्मा ने कहा कि आरोपी ने दुष्कर्म कर हत्या करना और गमछा बांधकर फांसी पर चढ़ाना कबूल कर लिया था, लेकिन उसकी बातों पर किसी को यकीन नहीं था। मामले में जांच टीम ने नाबालिग के वजन का एक पुतला बनाया गया और दो गमछा देकर फांसी पर चढ़ाने का डेमो कराया गया।

इसमें आरोपी ने दो गमछे को एक साथ बांधा और पुतला के गले को फंसा कर पेड़ की टहनी पर फेंका। फिर आरोपी पेड़ पर चढ़कर पुतला को ऊपर खींचा और टहनी में बांधकर एक गमछा को लेकर नीचे उतर गया। पुलिस की जांच टीम ने डेमो देखकर आरोपी की कबूलनामा के आधार पर गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक गमछा भी बरामद किया है।

बड़ी खबरें

View All

कोरीया

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग