
CM in Programme
सोनहत/मनेंद्रगढ़. मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने मंगलवार को कोरिया जिले के ग्राम नटवाही के आदिशक्ति मां गंगारानी मंदिर परिसर में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 51 जोड़े को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जीवनभर साथ निभाने की कसमें खाने वाले वर-वधु के सिर पर हाथ रखा और बोले-हमेशा खुश रहिए। कार्यक्रम में 9 करोड़ 11 लाख 88 हजार की लागत से निर्मित विभिन्न निर्माण, विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास कर जनकल्याणकारी योजना के हितग्राहियों को सामग्री का वितरण किया गया।
महिला एंव बाल विकास विभाग के तत्वावधान में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में मुख्यमंत्री डॉ सिंह शामिल होकर वर-वधु को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से अब प्रदेश की गरीब बेटियों की शादी में रुकावट नहीं आती है। राज्य सरकार शादी का पूरा खर्च उठाती है और गृहस्थी बसाने में जरूरी सामान भी देती है।
इससे नवदंपति को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल, श्रममंत्री भइयालाल राजवाड़े, संसदीय सचिव चंपादेवी पावले, विधायक श्याम बिहारी जायसवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण ५१ जोड़े का विवाह स्थल पहुंचे। उन्होंने भी सामूहिक विवाह कार्यक्रम के साक्षी बनकर वर-वधु को आशीर्वाद दिया।
मुख्यमंत्री डॉ सिंह ने विकासखंड मनेन्द्रगढ़ के स्कूल परिसर में आयोजित श्रम शक्ति ? सम्मेलन में 46 करोड़ 53 लाख 87 हजार की लागत से निर्मित विभिन्न निर्माण-विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास कर हितग्राहियों को सामग्री का वितरण किया।
सोनहत-बैकुंठपुर को यह सौगात मिली
-सोनहत में 2 करोड 13 लाख 15 हजार की लागत से निर्मित महाविद्यालय भवन।
-1 करोड़ 13 लाख 74 हजार की लागत से निर्मित ट्रांजिट हॉस्टल।
-लोधार नदी पर 1 करोड़ 91 लाख 64 हजार की लागत से निर्मित वृहद पुलिया।
- रामगढ़ में 7 लाख 24 हजार की लागत से आवासीय परिसर में बाउण्ड्रीवाल।
- रामगढ़ में 7 लाख 70 हजार की लागत से निर्मित अधीक्षिका अवास गृह।
- गोइनी में 14 लाख 45 हजार की लागत से निर्मित रपटा पुलिया।
- कमला नेहरू छात्रावास के समीप 17 लाख 43 हजार की लागत से निर्मित सीसी सड़क।
- ग्राम पंचायत घुघरा में 7 लाख 24 हजार की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन।
- ग्राम पंचायत कटगोड़ी में 3 लाख की लागत से निर्मित यात्री प्रतीक्षालय।
- ग्राम पंचायत बेलार्ड में 16 लाख 30 हजार की लागत से निर्मित स्कूल पहुंच मार्ग में पुलिया का लोकार्पण।
- सलगवांकला में 9 लाख 82 हजार की लागत से निर्मित होने वाले मिनी नल-जल प्रदाय योजना और बगरीडांड से कटवार मार्ग पर 1 करोड़ 45 लाख 52 हजार की सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास।
-कैंपा योजना के तहत 4 हितग्राही को 60 हजार की लाख पालन किट वितरण।
- प्रधानमंत्री अवास योजना से 15 हितग्राही को 19 लाख 50 हजार की अवास स्वीकृति आदेश।
- सौर सुजला योजना से 5 हितग्राही को 20 लाख की पंप स्वीकृति आदेश।
- सौभाग्य योजना से 20 हितग्राही को 36 लाख की स्वीकृति आदेश।
- मत्स्य पालन प्रसार योजना से 10 मत्स्य पालक कृषक को 72 हजार का आइश बाक्स।
- 25 मत्स्य पालक कृषक को तालाब निर्माण कराने 87 लाख 50 हजार की स्वीकृति आदेश।
- राष्ट्रीय एवं मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना से 20 को स्मार्ट कार्ड और मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से मेसन कोर्स से प्रशिक्षित 140 युवा को प्रमाण पत्र।
मनेन्द्रगढ़ में 46.53 करोड़ का लोकार्पण-शिलान्यास
-मनेन्द्रगढ़ में 84 लाख 82 हजार की लागत से नवनिर्मित पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास भवन।
- नगर पंचायत झगराखांड़ में 6 करोड़ 30 लाख की लागत से नवनिर्मित नगरीय जलप्रदाय योजना का लोकार्पण।
- 6 करोड़ 59 लाख 16 हजार की राशि से निर्मित होने वाली शिवपुर से उधनापुर, 10 करोड़ 95 लाख 65 हजार से निर्मित होने वाली देवाडांड से कोड़ा, 4 करोड़ 58 लाख 79 हजार से निर्मित होने वाले पाराडोल से बुंदेली सड़क का भूमिपूजन।
- 6 करोड़ 3 लाख 89 हजार से निर्मित होने वाली चनवारीडांड से बौरीडांड़, 8 करोड़ 65 लाख 12 हजार से निर्मित होने वाली पुरानी लेदरी से नारायणपुर भौंता तक बनने वाली सड़क मार्ग का भूमिपूजन।
-शाकंभरी योजना से 5 हितग्राही को 63 लाख का विद्युत पंप, प्रधानमंत्री अवास योजना से 20 हितग्राही को 26 लाख की अवास स्वीकृति आदेश।
- ग्राम पाराडोल के शोभनाथ चौधरी को 5 लाख 60 लाख का पैसेंजर व्हीकल वाहन।
-ग्राम जवारीटोला के राम सिंह को 8 लाख 71 हजार का ट्रैक्टर ट्रॉली, खोंगापानी के विकास को 8 लाख 71 हजार का ट्रैक्टर ट्रॉली।
- ग्राम डोमनापारा के रमेश सिंह को 4 लाख 80 हजार का गुड्स वाहन, मत्स्य पालन प्रसार योजना से 25 मत्स्य पालक कृषक को 3 लाख 62 हजार का आइश बाक्स और 50 मत्स्य पालक कृषक को 38 लाख 50 हजार का फाइवर नाव वितरण।
- 25 मत्स्य पालक कृषक को तालाब निर्माण कराने 87 लाख 50 हजार की स्वीकृति आदेश वितरण।
Published on:
01 May 2018 04:52 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरीया
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
