बैकुंठपुर. Elephant killed man: कोरिया वनमंडल में विधानसभा चुनाव में शुक्रवार को वोट डालने गए एक ग्रामीण युवक को हाथी ने कुचलकर मार डाला। बताया जा रहा है कि सुबह क्षेत्र में वोटिंग चल रही थी, इसी बीच एक हाथी मतदान केंद्र के आस-पास पहुंच गया था। इधर वोट डालने गए युवक को अचानक हाथी से सामना हो गया था। युवक की मौत से उसके परिजनों में जहां मातम पसर गया है, वहीं क्षेत्र में दहशत का माहौल है।