
Clean pond
इस दौरान बैकुंठपुर-छिंदडांड़ के सागर बांध, मनेंद्रगढ़ के हसिया नदी और महाराजपुर पकरी तालाब में पसरी गंदगी की सफाई की गई। उन्होंने पत्रिका के मुहीम की खूब सराहना की तथा बांध, तालाब, नदी-नाला व अन्य जल स्रोत को स्वच्छ व साफ सुथरा रखने संकल्प लिया। वहीं साहू समाज ने सागर बांध की छोटी-छोटी झाडिय़ां व कचरे की सफाई करने हर सप्ताह श्रमदान करने का निर्णय लिया है।
पत्रिका अमृतम जलम अभियान में जिला साहू समाज कोरिया, हनुमान मंदिर समिति, छिंदडांड़ के व्यापारी, स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। सुबह करीब 8 बजे चिह्ति स्थल पर पहुंचे और सागर बांध के किनारे बिखरे पड़े कचरे की सफाई की।
इस दौरान अमृतम जलम में अपनी भागीदारी निभाने वाले लोगों ने मुहीम की जमकर तारीफ की और बोले कि पत्रिका का यह अभियान जल स्रोतों को साफ सुथरा करने, संरक्षित करने में कारगार साबित होगी। अभियान की शुरुआत करने के बाद धीरे-धीरे स्थानीय नागरिक अपने आप ही जुड़ जाएंगे और श्रमदान कर अपने आसपास के जल स्रोत की सफाई करेंगे।
इस अवसर पर दीपक साहू, संत कुमार साहू, विजेंद्र साहू, दिनेश साहू, रामदयाल, रामदास, गोपाल साहू, अरुण साहू, अतुल कश्यप, शिव समृत, जयलाल राणा, जय प्रकाश साहू, संतोष साहू सहित अन्य उपस्थित थे।
श्रमदान करने से साफ नजर आ रहा बांध
पत्रिका का यह अभियान बहुत ही अच्छा प्रयास है। इससे निश्चित रूप से जागरुकता आएगी, क्योंकि हमारी ही छोटी-छोटी गलती के कारण जल स्रोत के पास गंदगी पसरी हुई है। श्रमदान करने से आज बांध के सामने का आधे कचरे की सफाई हो गई है।
कुबेर साहू, उपाध्यक्ष जिला साहू समाज कोरिया
पत्रिका के अभियान से मिली सीख
पत्रिका के अभियान से जल स्रोत की सफाई करने की हमें सीख मिली है। आज श्रमदान कर सागर बांध के सामने वाले हिस्सा के कचरे की सफाई की और बहुत अच्छा लगा। हमने बांध के चारों ओर की छोटी-छोटी झाडिय़ों को काटने व साफ सुथरा रखने का निर्णय लिया है। इस पर विचार विमर्श कर हर सप्ताह सफाई अभियान चलाएंगे।
घनश्याम साहू, मीडिया प्रभारी जिला साहू समाज कोरिया
पत्रिका का यह अभियान काफी अच्छा
जल स्रोत को संरक्षित व सुरक्षित रखने में पत्रिका का अभियान बहुत अच्छा है। इससे लोग जागरूक होंगे और अपने आसपास के जल स्रोत की सफाई करने की पहल करेंगे। सफाई अभियान चलाने में बहुत बड़ी भीड़ की जरूरत नहीं है, सिर्फ कुछ लोग ही समय-समय पर सफाई कर जल स्रोत को साफ सुथरा रख सकते हैं।
जय कुमार साहू, व्यापारी छिंदडांड
जलस्रोतों को बचाने सबको आना होगा आगे
जल स्रोत को संरक्षित व सुरक्षित करने के लिए हम सबको आगे आना होगा। क्योंकि जल स्रोत गंदगी व कचरे के कारण उसका पानी गंदा हो जाता है। स्थानीय नागरिकों को जागरूक होकर कचरे को एक किनारे रखना होगा। कई लोग जल स्रोत के पास आने के बाद प्लास्टिक सहित कचरे को वहीं छोड़कर चले जाते हैं। पत्रिका के इस अभियान से निश्चित रूप से लोगों में जागरुकता आएगी।
रामजी, पुजारी हनुमान मंदिर छिंदडांड़
हम सफाई करेंगे तभी जल स्रोत से साफ पानी मिलेगा
बरबसपुर. पत्रिका ने अमृतम जलम अभियान के तहत रविवार को ग्राम पंचायत महाराजपुर के पकरी तालाब में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान स्थानीय ग्रामीण सुबह तालाब पहुंचे और तालाब से घास, छोटी झाडिय़ां काटकर बाहर किया। ग्रामीणों का कहना है कि पत्रिका का अभियान बहुत ही सराहनीय है।
इसमें शामिल होकर श्रमदान करने में बहुत अच्छा लगा। अभियान से निश्चित रूप से जागरुकता आएगी और स्थानीय ग्रामीण एकजुट होकर खुद सफाई अभियान चलाएंगे। क्योंकि तालाब सहित अन्य जल स्रोत हमारी धरोहर है। जिससे हमें 12 महीने निस्तारी कार्य के लिए पानी मिलता है। स्थानीय प्रशासन व हमारी ही लापरवाही के कारण जल स्रोत में गंदगी पसरी है।
इससे तालाब का पानी गर्मी में सूख जाता है और गंदगी के कारण उपयोग करने लायक ही नहीं रहता है। इस अवसर पर महेश साहू, रामकुमार कुर्रे, शिव नारायण, सागर बंधन, बलराम, भूखल पाल, इंद्रपाल, पप्पू सिंह, भोलेनाथ, सूरेश यादव, महावीर लकड़ा, ऊमाशंकर अगरिया, राजेश ठाकुर नागपुर, जुगनु प्रसाद, सरोज सिंह, संत कुर्रे सहित अन्य उपस्थित थे।
Published on:
13 May 2018 04:35 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरीया
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
