बैकुंठपुर/बरबसपुर. एक युवक ने गुरुवार की शाम अपनी बहन की बकरी को बेचने की बात बड़े भाई से की। बड़े भाई ने यह कहते हुए उसे मना किया कि बहन की बकरी है, इसलिए ऐसा मत सोचो। इससे नाराज होकर छोटे भाई ने बड़े भाई पर गुलेल से हमला करना शुरु कर दी। इसी बीच अचानक बड़े भाई ने कुल्हाड़ी से उसके गर्दन पर वार कर दिया।