
कोटा . कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में बिजली विभाग से रिटायर्ड एक मीटर रीडर के बैंक खाते से 40 हजार रुपए एक अन्य व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हो गए। पुलिस में शिकायत देने के बावजूद 4 माह तक उस मामले में कोई कार्यवाही नहीं होने से पीडि़त पुलिस के चक्कर लगा रहा है।
बालिता रोड कैलाशपुरी निवासी सियाराम रावत ने बताया कि 9 सितम्बर 2017 की शाम को वे बूंदी रोड स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम में रुपए लेने गए थे। तीन-चार बार कार्ड लगाने के बावजूद रुपए नहीं निकले। इसके बाद वे वहां से आ गए। लेकिन उस दौरान वहां कुछ लोग मौजूद थे। बाद में उन्होंने बैंक ऑफ बडौदा के एटीएम से एक हजार रुपए निकाले। इसी बीच उनके मोबाइल पर 40 हजार रुपए निकलने का मैसेज आया। यह देखकर वे घबरा गए।
Read More: Makar sankranti : छतों पर डटेगी पतंगबाजों की फौज, अंगुलियों के इशारे पर आसमान में होगी जंग
उन्होंने बैंक जाकर डिटेल ली तो पता चला कि उनके खाते से 40 हजार रुपए मुरैना निवासी एक व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर होने की जानकारी मिली है। इस बारे में 14 सितम्बर को पुलिस को रिपोर्ट भी दे दी लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की है। इधर कुन्हाड़ी पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है। जिस व्यक्ति के खाते में रुपए ट्रांसफर होना पता चला है उसकी तलाश के लिए शीघ्र ही टीम भेजी जाएग़्ाी।
Read More: Thrill Story: फिर सुसाइड से दहली कोचिंग नगरी, एक और छात्रा फांसी के फंदे पर झूली
इधर, नौकरी दिलाने के नाम पर हड़पे हजारों रुपए
दादाबाड़ी थाना क्षेत्र में कुछ युवाओं ने उन्हें नौकरी दिलाने के नाम पर जेएमडी मैन पावर सलेक्शन कंपनी पर हजारों रुपए हड़पने का आरोप लगाया है। पीडि़तों ने शनिवार को थाने में रिपोर्ट दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शशिकांत यादव, महावीर सिंह व कुलदीप सिंह समेत कई लोगों ने बताया कि दादाबाड़ी स्थित वेलकम टावर में योगेश शर्मा नाम के व्यक्ति ने जेएमडी मैन पावर सलेक्शन के नाम से कार्यालय खोल रखा है। यहां उसने बेरोजगारों को मेट्रो सिटीज में नौकरी दिलाने के नाम पर 2500-2500 रुपए लेकर पंजीयन किया था। उसने सभी को शनिवार को कार्यालय में दस्तावेज लेकर बुलाया था। वे जब उस कार्यालय में गए तो वहां कोई नहीं मिला। सिर्फ मेज कुर्सी रखी हुई थी। उसे फोन किया तो वह भी बंद आ रहा था। ऐसे करीब 50 जने हैं जिनके साथ इस तरह की धोखाधड़ी की गई है।
Read More: Makar Sakranti: कुछ शब्द ऐसें हैं जो पूरे साल में सिर्फ मकर सक्रांति के दिन ही लोगों की जुबान पर होते है, जानिए इन्हे...
इधर, दादाबाड़ी थानाधिकारी रामकिशन का कहना है कि कुछ लोगों ने नौकरी दिलाने के नाम 2500-2500 रुपए लेने की शिकायत दी है, लेकिन रुपए लेने वाले का पूरा नाम पता और रुपए देने संबंधी रसीदें नहीं दी है। पीडिय़ों की शिकायत पर ममाले की जांच की जा रही है। पीडि़त पक्ष ने जो मोबाइल नम्बर दिए हैं, उनके आधार पर धोखाधड़ी करने वाले का पता लाया जा रहा है।
Published on:
14 Jan 2018, 7:07 AM IST
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.