खैराबाद में बरसाती पानी की आवक दो तरफ से होती है। यहां गोयंदा, मंडा, बरनखेड़ी के खेत खलियानों तक का पानी बहकर आता है। पानी की आवक के मुकाबले में निकासी नहीं होने से नाले का पानी खैराबाद की गलियों व मोहल्लों में भरता है तो वहां घर से बाहर निकलने तक की लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। रास्तों में पानी भराव के कारण लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।