24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kota: शादी के लिए मना किया तो गुस्साए युवक ने घर आकर कर दिया चाकू से हमला, चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनकर पहुंचे मोहल्ले वाले

वह मेरी बहिन से शादी करना चाह रहा था। इसके लिए वह गत 3- 4 वर्षों से शादी करने के लिए मेरे परिवार दबाव बना रहा था और मुझे मारने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 25 Dec 2024, 12:50 PM IST

Kota Crime News: हाड़ोती के इटावा नगर के महावीर नगर में मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे युवक को शादी से मना करने पर उसने युवती के घर पहुंचकर उसकी मां और दो बेटियों को चाकू से जानलेवा हमला कर गंभीर घायल कर दिया। तीनों घायलों को उपचार के लिए इटावा चिकित्सालय पर लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कोटा रैफर कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

युवती के भाई हेमंत प्रजापति ने बताया कि बारां निवासी गोविंद दूर की रिश्तेदारी में लगता है। वह मेरी बहिन से शादी करना चाह रहा था। इसके लिए वह गत 3- 4 वर्षों से शादी करने के लिए मेरे परिवार दबाव बना रहा था और मुझे मारने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था। मंगलवार को युवक गोविंद के माता-पिता दिन में हमारे यहां आए थे और उन्होंने शादी की बात कही थी, हमने मना कर दिया।

यह भी पढ़ें : चोरों ने मुंबई में राजस्थान के ज्वेलर्स को गोली मारकर छीना बैग, मौत के बाद गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार

इसके बाद शाम को गोविंद स्कूटी लेकर हमारे घर पहुंचा और उसने चाकुओं से मेरी मां मांगी बाई और दोनो बहिनों को हमला कर गंभीर घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी भाग गया। चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनकर मोहल्ले के लोग पहुंचे और तीनों को चिकित्सालय पहुंचाया।

उपनिरीक्षक उमेद सिंह यादव ने बताया कि पुलिस को चाकूबाजी की घटना की जानकारी मिली थी। मां और दोनों बेटियों को प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रैफर कर दिया है। बारां निवासी युवक गोविंद की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें : नहाते-नहाते ही मर गई 15 साल की बेटी, बहुत देर तक नहाकर नहीं आई तो खोला गेट, गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग