बच्ची को बीमारी को लेकर वह व्यथित हो उठा और उसने चाइल्ड हेल्थ परियोजना निदेशक जयपुर को मेल पर शिकायत कर दी। दूसरे ही दिन निदेशक ने सीएमएचओ कार्यालय कोटा से इस केस की जानकारी ली और अलसीफा की देखभाल व समुचित इलाज के निर्देश दिए। इसके बाद सीएमएचओ कार्यालय हरकत में आ गया। कार्यालय ने लाडपुरा ब्लॉक की राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की चार जनों की टीम गठित कर देखभाल बच्ची की देखभाल में लगा दिया।