यह होगा फायदा
वर्तमान में हर अदालत में एक बार में एक केस की ही सुनवाई होती है, लेकिन अन्य मुकदमों से संबंधित पक्षकार, वकील और गवाह भी मौजूद रहते हैं। वे अदालत में ही खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार करते हैं। इससे वहां भीड़ रहती है। हालांकि हर मुकदमे के लिए वकील व पक्षकारों की आवाज लगवाई जाती है, लेकिन कॉजलिस्ट स्क्रीन पर डिस्प्ले होने से जिस केस की सुनवाई होनी है, उसी से संबंधित वकील, पक्षकार व गवाह अदालत में मौजूद रहेंगे। बाकी अदालत के बाहर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करेंगेे। स्क्रीन पर तुरंत ही मुकदमों में दी गई आगामी पेशी भी अपलोड होने से उसका पता चल जाएगा।