8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महर्षि गौतम जयंती हर्षोल्लास से मनाई ,वरिष्ठजनो व प्रतिभाओ का किया सम्मान

गौतम समाज ने रविवार को महर्षि गौतम जयंती हर्षोल्लास से मनाई। दादाबाड़ी, आरकेपुरम, विवेकानंद नगर समेत अन्य क्षेत्रों में आयोजन हुए।

2 min read
Google source verification
Gautam Jayanti

कोटा .

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समिति की ओर से दादाबाड़ी छोटा चौराहा स्थित गौतम वाटिका में सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें पांच वरिष्ठजनों का सम्मान किया। वहीं समाज की शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित करने वाली 10 प्रतिभाओं का सम्मान किया। सांस्कृतिक आयोजन भी हुए। इसमें महिलाओंं, बच्चों ने मनभावन प्रस्तुतियां दी।

Big News: कोटा के माथे पर लगा लापरवाह शहर होने का दाग
अध्यक्ष प्रवीण पंचोली, जगमोहन गौतम व समाज के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। महर्षि गौतम विकास समिति आरकेपुरम के तत्वावधान में श्रीनाथपुरम स्थित समाज के भूखंड से शोभायात्रा निकाली गई। यह क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से होते हुए बालाजी नगर स्थित महर्षि गौतम सामुदायिक पहुंची। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। गौतम गौड़ हितकारिणी की ओर से मोखापाड़ा स्थित लक्ष्मीनाथजी के मंदिर में हवन किया। इसमें समाज के लोगों ने आहुतियां देकर सुख-समृद्धि की कामना की।

Read More: रणथम्भौर में अभी जितने हैं उससे 50 साल पहले अपने मुकुन्दरा में थे ज्यादा टाइगर
हितकारिणी गौतम मानस मंडल व छात्रावास समिति की ओर से भी आयोजन हुए। इस मौके पर छात्रावास में दो दिवसीय आयोजन हुए।
आदर्श गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज स्वामी विवेकानंद नगर, टेगोर नगर व रोजड़ी ब्राह्य क्षेत्र की ओर से विवेकानंद नगर सेक्टर चार स्थित पार्क में गौतम जयंती पर कार्यक्रम हुए। क्षेत्र में जिंद बाबा की बावड़ी से शोभायात्रा निकाली गई। गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा की ओर से बालाजी नगर स्थित सामुदायिक भवन में महर्षि गौतम का अभिषेक व पूजन किया गया। अन्य जगहों पर भी आयोजन हुए।

Read More:झूलेलाल जयंती महोत्सव :दिया गया पर्यावरण संरक्षण का संदेश , हुआ कई प्रतियोगिताओ का आयाेजन

सामाजिक उत्थान में आगे आएं
गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के प्रदेशाध्यक्ष विशाल शर्मा ने गौतम जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत की। उन्होंने समाज के उत्थान के लिए सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया। समाज को एकजुट होकर अपनी आवाज को बुलंद करने का आह्वान किया। बालाजी नगर स्थित महर्षि गौतम सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में समाज के प्रदेश अध्यक्ष शर्मा, लेखराज शर्मा, आरके शर्मा, लेखराज गौतम सहित लोग मौजूद रहे।