बैंक अधिकारियों का कहना है कि आज दूसरा दिन होने से कम लोग बैंक में नोट बदलवाने आए है लेकिन आने दिनों में नोट बदलबाने वालों की संख्या बढ़ेगी उसको देखते हुए सभी बैंकों ने ग्राहकों के लिए विशेष इंतजाम करना शुरू कर दिया है। शहर के एसबीआई बैंक, सेंट्रल बैंक, एचडीएफसी बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूको बैंक आईंडीबीआई बैंक में बुधवार को दिन भर लोग दो हजार के नोट बदलवाने के लिए पहुंचे।