4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा की शान कमांडेंट चेतन चीता को सताने लगी अपने शहर की याद, जाहिर की आने की इच्छा

जांबाज कमांडेंट चेतन चीता के चाचा कुंदन चीता ने बताया कि कमांडेंट चेतन ने कोटा आने की इच्छा जताई है, वे 1 दिसम्बर को कोटा आएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

ritu shrivastav

•

Updated: 28 Nov 2017, 3:56 PM IST

Commandant Chetan Cheeta, CRPF Commandant, Aircraft, Terrorist Attack, Injured, Indian Army, Countryman, Prayer, AIIMS, Doctor, Ex-Servicemen, Registration, Life Certificate, Application Form, Kota, Kota Patrika, Kota Patrika News, Rajasthan Patrika

कमांडेंट चेतन चीता

कोटा . सीआरपीएफ के जांबाज कमांडेंट चेतन चीता जिंदगी की जंग जीतने के बाद आगामी 1 दिसम्बर को कोटा आएंगे। वे यहां दिल्ली से जयपुर होते हुए विमान से आएंगे। उनके चाचा कुंदन चीता ने बताया कि वे 1 नवम्बर को दिल्ली गए थे, वहां उन्‍होंने चेतन चीता से मुलाकात की। बातों-बातों में जब उन्होंने कोटा आने की इच्छा जताई थी। तो चाचा ने भी इस पर सहमति दे दी।

Read More: वाहन में सवार होने से पहले करलें यह जरूरी काम...नहीं तो बढ़ सकती है आपकी परेशानी

8 माह पूर्व लगी भी 16 गोलिया

कमांडेंट चीता करीब 8 माह पहले कश्मीर में आतंकवादियों से लड़ते हुए तीन आतंकियों को ढेर करने के बाद 16 गोलियों लगने से छलनी हो गए थे। इसके बाद उनका 8 माह से इलाज चल रहा है। देशवासियों की दुआ व एम्स डॉक्टरों की मेहनत से फिर खड़े हुए चीता इन दिनों दिल्ली स्थित अपने आवास पर इलाज ले रहे हैं। इस बीच उन्हें अपना शहर और यहां के लोग याद आने लगे है। पहले भी वे कोटा आने की इच्छा जता चुके थे, लेकिन चीता की नाजुक हालत को देखते हुए यह संभव नहीं था। अब वे स्वस्थ्य है और 1 दिसंबर को शहर आ रहे हैं।

Read More: दर्शन कर पुण्य कमाने गया था परिवार, रास्ते में हुए हादसा ने छीना परिवार से मां का साया

भूतपूर्व सैनिकों के लिए झालावाड़ में शिविर 29 से

कोटा, झालावाड़ की तहसील खानपुर, अकलेरा और मनोहरथाना के समस्त भूतपूर्व सैनिकों के लिए सतत मिलाप टीम 109 हल्की वायु रक्षा रेजीमेंट, स्वद्ध की ओर से झालावाड़ के सैनिक विश्राम गृह में 29 नवम्बर से 1 दिसम्बर तक शिविर लगाया जाएगा। शिविर में भूतपूर्व सैनिकों के रजिस्ट्रेशन जीवन प्रमाण पत्र, केंटीन कार्ड के आवेदन पत्र, ईसीएचएस के आवेदन पत्र संबंधी कार्य एवं समस्याओं का समाधान होगा।

Read More: कोटा के दैदीप्य की फिल्म 'सांकल' को मिले 14 अवार्ड, दिखाई राजस्थान की कुप्रथा

कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता शिविर की बैठक 30 को

राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता शिविर की तैयारी के लिए 30 नवम्बर को सुबह 10.30 बजे टैगोर हॉल में जिला कलक्टर रोहित गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की जाएगी