इमरजेंसी व मेल मेडिकल वार्ड बी
इस वार्ड में एक दर्जन एसी लगे हैं, लेकिन सभी खराब हैं। इस कारण अस्पताल प्रशासन ने दो कूलर लगा रखे हैं, जो पर्याप्त नहीं। इसी वार्ड के बाथरूम में ऑक्सीजन सिलेण्डर भी रखे हैं। मरीजों तक ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए यहां से ही सप्लाई जा रही है। वहीं मेल मेडिकल वार्ड बी में कूलर दो ही लगा रहे हैं, जो अपर्याप्त हैं। कई मरीजों ने अपने घरों से कूलर व पंखें लाकर लगा रखे हैं। वार्ड की गैलरी में भी मरीज गर्मी में परेशान होते हैं।