6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा में हुआ दर्दनाक हादसा, एक की मौत एवं एक गंभीर घायल

कोटा. बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर खड़ी क्रेन में एक मिनी बस घुस गई जिससे एक की मौत व एक गम्भीर घायल हुआ। 
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Vineet Kumar Singh

•

Updated: 20 Aug 2017, 8:43 PM IST

Crane - Minibus Accident in Kota

कोटा. बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर खड़ी क्रेन में एक मिनी बस घुस गई जिससे एक की मौत व एक गम्भीर घायल हुआ।

कोटा.

बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर बारां रोड नया नोहरा के पास खड़ी क्रेन में मिनी बस घुस गई। हादसे में मिनी बस में सवार एक युवक की मौत हो गई, एक गंभीर घायल को एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया है। बस में बैठे अन्य यात्रियों को भी चोटें आईं। एकाएक हुई दुर्घटना से बस में बैठे ढाई दर्जन यात्री सहम गए। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

एसएचओ महावीर सिंह यादव ने बताया कि नया नोहरा में निर्माणाधीन इमारत के पास बड़ी क्रेन खड़ी थी। अंता से कोटा आ रही मिनी बस इससे टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि क्रेन के आगे का लोहे का हिस्सा बस में घुस गया। इससे केबिन के पास बैठे पॉलिटेक्निक कॉलेज के फस्र्ट ईयर के स्टूडेंट बारां जिले के सीसवाली निवासी लवकुश कुमार (21) पुत्र पप्पु बंजारा की मौत हो गई। इसके पास बैठे गड़ेपान सीएफसीएल में सुरक्षाकर्मी प्रभारी शिवकुमार (40) पुत्र रामसिंह जांगिड़ निवासी मानगढ़ जिला सीकर गंभीर घायल हो गया।

पुलिस जाब्ते के पहुंचने के पहले ही 108 एंबुलेंस घायल व मृतक को लेकर एमबीएस के लिए रवाना हो गई थी। पुलिस ने मिनीबस जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपर्द कर दिया है।

Read More:

मां का गला काटकर थाने पहुंचा बेटा, बोला डांट रही थी इसलिए मार डाला

खड़े ट्रक में घुसा ऑटो, चालक की मौत
कोटा . उद्योग नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात को खड़े ट्रक में घुसने से ऑटो चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। एएसआई सुरेद्र सिंह ने बताया कि कंसुआ अफोर्डेबल हाउसिंग योजना निवासी अनिल सिंह(45) ऑटो चालक था। वह देर रात करीब 3 बजे कंसुआ से एरोड्राम की तरफ ऑटो लेकर जा रहा था। तभी रेलवे ओवरब्रिज पर अंधेरे में खड़े ट्रक में उसका ऑटो घुस गया।

गंभीर हालत में उसे तुरंत एमबीएस अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। ट्रक खराब होने से चालक ने उसे ब्रिज पर खड़ा कर दिया था लेकिन उसने इंडिकेटर या सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं कर रखे थे। इससे ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ट्रक को जब्त कर लिया। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।