17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाई दूज पर आई दिल दहला देने वाली खबर, इतनी बेरहमी से की भाई की हत्या

कोटा के कल्याणपुरा रेलवे स्टेशन की पानी की टंकी की सीढ़ियों पर एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Vineet Kumar Singh

•

Updated: 21 Oct 2017, 11:14 AM IST

Murder in Kota, Murder at Railway Station, Kota Railway Station, Kota GRP, Dead body found at Railway Station in Kota, Crime in Kota, Bhai Dooj 2017, Yama Dwitiya, Rajasthan Patrika, Kota Patrika, Kota News

Dead body found hanging at kalyanpura railway station

भाई को दूज का टीका करने के लिए बहनें घर पर इंतजार कर रहीं थीं, लेकिन काफी देर तक उसका कुछ पता नहीं चला तो घर वाले तलाशने निकले। बहनें उस वक्त सदमे में आ गईं जब पिता भाई की हत्या होने की खबर लेकर घर में घुसे। भाई का शव कोटा के कल्याणपुरा रेलवे स्टेशन पर बनी पानी की टंकी की सीढ़ियों पर मफलर से लटका मिला। सीमल्या थाना पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सीमल्या थाना क्षेत्र के कल्याण पुरा रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब लोगों ने एक किशोर को पानी की टंकी के पास बनी सीढ़ियों पर फंदे से लटका हुआ देखा। इसी बीच मृतक किशोर को ढूंढते हुए उसके पिता रेलवे स्टेशन पहुंचे तो शव देख कर बिलख उठे। उन्होंने किशोर के जिंदा होने की उम्मीद में लोगों की मदद से उसे नीचे उतारा और तुरंत सुल्तानपुर चिकित्सालय लेकर आए। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया।

Read More: एपी के एनकाउंटर के बाद अब पुलिस ने किया पारदी का सफाया

दो दोस्तों के साथ पार्टी करने निकला था घर से

किशोर के पिता हंसराज मीणा ने बताया कि उनका पुत्र योगेश उर्फ कालूलाल शुक्रवार को मंडोला गांव स्थित घर से दो दोस्तों के साथ शुक्रवार को दिवाली की पार्टी मनाने के लिए घर से निकला था। देर रात तक जब वह घर नहीं आया तो उसकी तलाश शुरू की। इसी बीच भाई दूज पर बहनें भी घर आ गई, लेकिन योगेश वापस नहीं लौटा तो सभी को किसी दुर्घटना की आशंका होने लगी। काफी तलाशने के बाद जब रेलवे स्टेशन पर देखने गए तो पानी की टंकी के पास सीढ़ियों पर लटका मिला।

Read More: अन्नकूट पर कोटा के राजाओं ने दलितों के साथ किया ऐसा बर्ताव, सन्न रह गया हर कोई

मफलर से बांधा था गला

रेलवे स्टेशन पर किशोर की हत्या की खबर लगते ही जीआरपी थाना कोटा के हेड कॉन्स्टेबल ईश्वर सिंह मय जाप्ते के मौकेे पर पहुंच गए और शव का पंचनामा करवाया। उन्होंने बताया कि योगेश का शव स्टेशन पर स्थित पानी की टंकी की सीढ़ियों पर मफलर से लटका हुआ था। योगेश के पिता हंसराज मीणी ने किशोर की मौत को सदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। वही जीआरपी प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की बात कह रही है। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया और मामले की जाच शुरू कर दी।