7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: भारत के सबसे बड़े Educational Fair का आगाज कल से होगा कोटा में, चेतन भगत करेंगे मोटिवेट

कोटा. भारत का सबसे बड़ा तीन दिवसीय एजुकेशनल फेयर 'Career Utsav 17' कल से कोटा में आयोजित होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

abhishek jain

•

Updated: 7 Dec 2017, 8:51 PM IST

Career Utsav 17

कोटा .

भारत का सबसे बड़ा तीन दिवसीय एजुकेशनल फेयर 'कॅरियर उत्सव' कल से कोटा में आयोजित होगा। कॉसर्म कॉलेज में आयोजित इस तीन दिन उत्सव में 12वीं के स्टूडेंट्स के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग सेमिनार होगी। के-2 लर्निग के फाउंडर श्रीपाल जैन ने पत्रकारों को बताया कि उद्घाटन सत्र में शुक्रवार को राइटर चेतन भगत की क्लास भी होगी। जिसमें हजारों विद्यार्थियों व अभिभावकों को मोटिवेट करेंगे। वे सुबह साढ़े 9 बजे वे डू वॉट यू लव, लव वॉट यू डू टॉपिक पर अपनी स्पीच देंगे।

इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों व अभिभावकों को कॅरियर की जानकारी उपलब्ध करवाना है। उद्घाटन समारोह के विशेष अतिथि सांसद ओम बिरला, विधायक भवानी सिंह राजावत, विधायक संदीप शर्मा, राजेश कृष्ण बिरला, जिला कलक्टर रोहित गुप्ता, प्रोफेसर कपिल जोशी होंगे।

Read More: प्यार के चक्कर में दुल्हन को ससुराल में नहीं रखने दिया कदम, कर दी थी चाकू गोदकर निर्मम हत्या

16 सेमिनार होगी

इटोस ग्रुप के निलेश अग्रवाल ने बताया कि कॅरियर उत्सव में कोटा में तीन दिनों में विभिन्न विषयों पर 16 सेमिनार व वर्कशॉप्स होगी। उत्सव में भगत के अलावा अन्य क्षेत्रों के एक्सपर्ट भी आएंगे। कार्यक्रम में पैनल डिस्कशन, इंजीनियरिंग के अतीत, वर्तमान कंडीशन व फ्यूचर के बारे में भी बताया जाएगा। उत्सव में राज्यभर से 40 विभिन्न विश्वविद्यालय से स्टॉलें भी लगेगी।


यह रहेगा कार्यक्रम
8 दिसम्बर को दोपहर 3 से 5 बजे तक ऑडिटोरियम 1 में इंजीनियरिंग में सही स्ट्रीम चुनने पर पेनल डिस्कशन होगा। ऑडिटोरियम 2 में सुबह 12 बजे से सीएसई व आईटी में कॅरियर व 3 से 5 बजे तक खेती व पशुपाल में नई संभावनाओं पर मंथन होगा।

Read More: नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर भागा पुलिस के शिकंजे से, अब वापस चढ़ा पुलिस के हत्थे

यह रहेगा मुख्य आर्कषण

1. नए जमाने के विभिन्न कॅरियर ऑप्शन
2. फ्री सेमिनार व वर्कशॉप्स द्वारा जागरूकता

3. साइकोमेट्रिक टेस्ट व कॅरियर काउन्सलिंग
4. कॅरियर ऑफ्टर 2 किताब का विमोचन

5. वर्चुअल रियेलिटी व 3 डी प्रिन्टिंग की जानकारी
6. देश के विभिन्न संस्थानों व विद्यार्थियों को समान प्लेटफार्म उपलब्ध कराना।