जिन किसानों ने योजना के तहत खरीद केंद्रों पर लहसुन बेचने के लिए एक माह पूर्व पंजीयन कराया था। वह किसान लहसुन तुलवाने के मैसेज के इंतजार में बैठे हैं। वहीं जिन किसानों ने हाल ही में लहसुन तुलवाने के लिए पंजीयन कराया, उनके मोबाइल पर लहसुन तुलवाने के मैसेज आ गए। ऐसे में वह किसान खरीद केंद्र पहुंच कर लहसुन तुलवा गए।