1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नदी किनारे फिर भी प्यासे … कुछ यही हालात है यहाँ के लोगो के

छावनी-रामचन्द्रपुरा क्षेत्र में एक पखवाड़े से पानी के लिए लोग हो रहे परेशान है |
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 21 May 2018, 1:41 PM IST

water supply problem

नदी किनारे फिर भी प्यासे ... कुछ यही हालात है यहाँ के लोगो के

कोटा . छावनी रामचन्द्रपुरा क्षेत्र में पानी की समस्या आम हो गई है। गर्मी आने के साथ ही क्षेत्र में पानी की किल्लत बढ़ जाती है। दो इलाकों में बंटे होने से लोगों को यह भी पता नहीं चल पाता कि आखिर क्षेत्र किस सहायक अभियंता के दायरे में है। पानी की समस्या लेकर लोग विज्ञान नगर जाते हैं तो बताया जाता है कि शॉपिंग सेंटर जाओ, शॉपिंग सेंटर में विज्ञान नगर जाने को बोला जाता है। ऐसे हालातों में लोगों को समझ नहीं आता कि आखिर समस्या का समाधान कहां हो।

Read More: अमृतम् जलम् अभियान : जल संरक्षण के लिए बहाया पसीना

लोग करीब सप्ताहभर से पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। छावनी रामचन्द्रपुरा निवासी विष्णु शर्मा, तेजकरण गुप्ता व कलावती ने बताया कि पहले तो फिर भी नलों में पानी आ जाता था। लेकिन गत 10-12 दिन से तो काफी परेशानियां हो रही है। रविवार सुबह कुछ देर पानी आया, फिर बंद हो गया। कलावती ने बताया कि दुकानदारों को बाजार से पानी मंगवाना पड़ रहा है।

Read More:सरकारी सिस्टम की बलि चढ़ी एक और जान


तेजकरण व विष्णु बताते हैं कि कुछ दिन पानी सही आता है, फिर बंद हो जाता है। लोग अपने अपने क्षेत्र में पानी की समस्या को दूर करने के लिए वाल को कम ज्यादा खोल देते हैं। गत दिनों भी इसी तरह की शिकायत आई थी और लोग पानी के लिए परेशान रहे। हम लोग शॉपिंग सेंटर जाते हैं तो विज्ञान नगर से पानी की सप्लाई बताई जाती है, विज्ञान नगर जाते हैं तो शॉपिंग सेंटर स्थित जलदाय विभाग की चौकी जाने के लिए कहते हैं। शिकायत को कोई गंभीरता से नहीं लेता। विभाग के उच्च अधिकारियों को भी शिकायत कर चुके।


आंधी ने बढ़ाई समस्या
विज्ञान नगर के सहायक अभियंता पीसी जैन ने कहा कि उनके क्षेत्र में धानमंडी, छावनी बंगाली कॉलोनी, घेरवाले बाबा के आसपास व कुछ भाग छावनी रामचन्द्रपुरा का है। पाइप लाइनें एक दूसरे से इंटरलोकिंग होने से समस्या ट्रेस करने में थोड़ी दिक्कत आती है। गत दिनों आंधी से विद्युत लाइन में आई खराबी के कारण समस्या पैदा हुई। इसे दुरुस्त कर दिया है। कुछ वाल भी डिस्टर्ब हो गया था।


इधर शॉपिंग सेंटर क्षेत्र के सहायक अभियंता प्रवीण चौहान ने बताया कि छावनी बाजार के एक तरफ का हिस्सा उनके क्षेत्र में है। पानी की सप्लाई धानमंडी के पास स्थित टंकी से होती है। आंधी से विद्युत व्यवस्था बिगडऩे से परेशानी हुई। इसे दूर कर दिया गया है।

Read More: क्या आप भी नहीं कर रहे हाईकोर्ट के आदेशों की पालना


इस समय आएगा पानी
इधर जानकारी के अनुसार अभी तक पंप चलाकर सीधे पानी की सप्लाई की जा रही थी, अब टंकी भरकर जलापूर्ति की जाएगी। इससे सुबह व शाम को क्षेत्र में 7 से 9 बजे तक जलापूर्ति की जाएगी। इस क्षेत्र में कुल 4 घंटे पानी दिया जाएगा।


इधर पाइप लाइन से बहा पानी
सुभाष नगर क्षेत्र में जलदाय विभाग की पाइप लाइन से रविवार को दिनभर पानी बहता रहा। इससे आस पास के गड्ढ़ों में पानी भर गया। मनीष जैन ने बताया कि जलदाय विभाग ने इसे दुरुस्त नहीं किया। इधर इस मामले में जलदाय विभाग के अधीशासी अभियंता नरेन्द्र मोहन गुप्ता ने बताया कि यह 14 इंच की पाइप लाइन है। यह फूटी नहीं है, इसमें प्रेशर गेज लगाया जा रहा है, ताकि प्रेशर को नापा जा सके और विभिन्न क्षेत्रों में समान रूप से जलापूर्ति की जा सके।