6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक दिन में गई चार जानें, दो को चम्बल ने निगला, दो ने की खुदकुशी

कोटा के लिए फ्राइडे ब्लेक साबित हुआ। दो की मौत चम्बल में डूबने से हुई, तो दो ने खुदकुश ली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Vineet Kumar Singh

•

Updated: 19 Aug 2017, 1:33 PM IST

Crime, Crime in Kota, Murder, Suicide, Police in Kota, Chambal River, Black Friday, Kota, Kota News, Rajasthan Patrika, Patrika News, आत्महत्या, कोटा, पत्रिका, राजस्थान पत्रिका, पत्रिका कोटा

कोटा के लिए फ्राइडे ब्लेक साबित हुआ। दो की मौत चम्बल में डूबने से हुई, तो दो ने खुदकुश ली।

शुक्रवार को पूरा शहर एक और जहां कोटा से फिर से हवाई यात्रा की शुरूआत होने की खुशी मना रहा था, वहीं दूसरी और यह दिन कुछ लोगों के लिए काल बन कर आया। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई विभिन्न घटनाओं में कुल पांच लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। एक ऑटो चालक की रात में दो बदमाशों ने चाकू मार कर हत्या कर दी

Read More: OMG: सीएम के लिए एयरपोर्ट पर सवारियां तक छोड़कर उड़ जाती है ये फ्लाइट

चम्बल में डूबने से दो की मौत

दो थाना क्षेत्रों में चम्बल नदी में डूबने से दो जनों की मौत हो गई। इनमें से एक की पहचान नहीं होने से शव मोर्चरी में रखा गया है। रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में के एएसआई हरिसिंह ने बताया कि भदाना में हनुमान मंदिर के पास नदी में शव होने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस व निगम के गोताखोर मौके पर पहुंचे। शव को बाहर निकाला तो उसकी पहचान गंगापुर सिटी निवासी आमीन खान (34) के रूप में हुई। उसके जीजा आसिफ हुसैन ने बताया कि आमीन मानसिक रूप विमंदित था। जिसे उपचार के लिए एक माह पहले ही कोटा लाए थे। वह गुरुवार को दिन में चौराहे तक घूमने के लिए कहकर गया था। जिसके बाद से नहीं लौटने पर वे उसे तलाश रहे थे। पुलिस ने पोस्ट मार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
इधर किशोरपुरा थाना क्षेत्र में भी एक युवक का शव नदी में मिला। सीआई घनश्याम मीणा ने बताया कि एलिवेटेड पुलिया के पास नहर में एक व्यक्ति का शव मिला है। जिसकी उम्र करीब 30 से 35 साल व रंग सांवला है। उसने जींस व टीशर्ट पहन रखी है। मृतक की पहचान नहीं होने से शव मोर्चरी में रखवा दिया है।

Read More: सड़कों पर गड़बड़ करने वाले अब तुरंत पकड़े जायेंगे

दो जनों ने की खुदकुशी

शहर के दो थाना क्षेत्रों में शुक्रवार देर शाम को छात्र समेत दो जनों ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने दोनों के शव मोर्चरी में रखवा दिए हैं।कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में नयाखेड़ा निवासी विक्की सैनी (16) ने घर पर ही फंदा लगा लिया। एएसआई योगेश कुमार ने बताया कि घटना के बारे में जैसे ही परिजनों को पता चला, उसे एमबीएस लेकर गए लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार विक्की कक्षा दसवीं में पढ़ता था। खुदकुशी का कारण फिलहाल पता नहीं चल सका है।
वहीं, उद्योग नगर थाना के एएसआई चंद्रभान सिंह ने बताया कि प्रेम नगर द्वितीय निवासी भंवरलाल खटीक(50) ने घर पर ही ऊपर के कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक पुताई का काम करता था। खुदकुशी के कारणों की जांच की जा रही है।

Read More: सीएम से दो टुक बोले बिरला, खुदा पड़ा है पूरा शहर, मैं चुनाव नहीं लड़ सकता

रात में हुई ऑटो चालक की हत्या

वहीं दो अज्ञात बदमाशों ने विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में एक ऑटो चालक की चाकू मार कर हत्या कर दी। यह घटना भी शुक्रवार की ही रात को हुई। पुलिस ने बताया कि कुन्हाडी स्थित बालिता रोड निवासी लालचंद(45) डीसीएम रोड पर ऑटो ले कर जा रहा था। तभी संजय नगर पुलिया से नीचे उतरते समय दो जनों से किसी बात पर कहासुनी हुई। इसके बाद दोनों ने चालक पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें चालक की मौत हो गई।