रावतभाटा में एसीजेएम न्यायालय द्वारा थाने से मंगवाकर उसकी तुलाई कराने पर जमा कराए गए सोने में से 36.500 ग्राम यानि साढ़े तीन तौला सोना (जिसकी वर्तमान कीमत 1 लाख 14 हजार 865 रुपए) है, गायब होने के रहस्य का खुलासा हुआ है। मामले में पीडि़त ने शुक्रवार को चित्तौडगढ़़ एसपी को शिकायत भेजकर मालखाने से उसके जब्त सोने को गायब करने वाले दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार की है।