करीब साढ़े तीन माह पहले रिश्वत राशि लेकर फरार हुए खातौली थाने के हैड कांस्टेबल अब्दुल हकीम ने सोमवार को भ्रष्टाचार निवारण अदालत में सरेण्डर कर दिया। एसीबी ने उसे गिरफ्तार कर लिया, मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
एसीबी निरीक्षक विवेक सोनी ने बताया कि किसान राधेश्याम नागर ने 21 जुलाई को एसीबी में शिकायत दी थी। इसमें कहा था कि बिजली विभाग के लाइनमैन से हुए झगड़े के बाद उनके खिलाफ खातौली थाने में मामला दर्ज हुआ था।
Read More: सरकार शहराें को स्मार्ट सिटी में बदल रही है, इधर यह स्मार्ट सिटी गांव में बदलने को तत्पर है 23 जुलाई को अब्दुल हकीम ने फरियादी को 5 हजार रुपए लेकर बुलाया। इस पर एसीबी टीम ने ट्रेप की कार्रवाई प्लान की। जब अब्दुल हकीम ने 5 हजार रुपए लिए तो राधेश्याम ने गरीब होने का हवाला दिया। इस पर उसने एक हजार रुपए लौटा दिए। तभी एसीबी ने ट्रेप करना चाहा तो भनक लगते ही अब्दुल हकीम छत से रुपए लेकर भाग गया। एसीबी ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था।