राजस्थान: टेलर के बेटे ने किया ऑल इंडिया टॉप, जानें सफलता का राज उसी की जुबानी
कोटाPublished: Jan 24, 2019 04:19:11 pm
यदि मन में सफल होने की ठान ली है तो कोई भी परेशानी आए कभी असफलता आपको छू नहीं सकती। लगन में अपनी तैयारी करो, परिणाम अपने आप आपको पक्ष में आ जाएंगे। यह कहना है कि ऑल इंडिया टॉप करने वाले शादाब का।
कोटा। यदि मन में सफल होने की ठान ली है तो कोई भी परेशानी आए कभी असफलता आपको छू नहीं सकती। लगन में अपनी तैयारी करो, परिणाम अपने आप आपको पक्ष में आ जाएंगे। यह कहना है कि ऑल इंडिया टॉप करने वाले शादाब का। शादाब हुसैन ने सीए फाइनल में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। हुसैन ने 800 में से 579 नंबर यानी 74.63 प्रतिशत अंक हासिल किए। शादाब कोटा के विज्ञान नगर निवासी है। पिता मोहम्मद रफीक विज्ञान नगर में ही टेलर का काम करते हैं।