मध्यप्रदेश जल संसाधन विभाग ग्वालियर खंड के मुख्य अभियंता एनपी कौरी ने बताया कि रविवार को हुई वार्ता के मुताबिक हमने वादा पूरा किया है। लेकिन राजस्थान जल संसाधन विभाग पार्वती एक्वाडक्ट पर 2700 क्यूसेक पानी पहुंचा रहा है। जबकि कार्यवाहक संभागीय आयुक्त के यहां हुई बैठक में राजस्थान के मुख्य अभियंता ने 2800 क्यूसेक पानी पार्वती एक्वाडक्ट पर पहुंचाने का वादा किया था।