25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

good news . पर्यटकों का नया ठिकाना बनेगा कोटा का मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व

कोटा. वन्यजीव प्रेमियों के लिए खास खबर है। मुकुन्दरा हिल्स एवं टाइगर रिजर्व को जल्द पर्यटकों के लिए खोला जाएगा। आगामी अक्टूबर माह में टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। विभाग इसकी तैयारियों में जुट गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Deepak Sharma

•

Updated: 9 Aug 2019, 5:58 PM IST

mukundara hills tiger reserve open for tourist soon.

mukundara hills tiger reserve open for tourist soon.

कोटा. वन्यजीव प्रेमियों के लिए खास खबर है। मुकुन्दरा हिल्स एवं टाइगर रिजर्वको जल्द पर्यटकों के लिए खोला जाएगा। आगामी अक्टूबर माह में टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। विभाग इसकी तैयारियों में जुट गया है। मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक अरिंदम तोमर ने बताया कि बरसात के बाद अन्य टाइगर रिजर्व के साथ मुकुन्दरा हिल्स को भी पर्यटकों के लिए खोला जाएगा। टाइगर रिजर्व को पर्यटकों के लिए खोलने के साथ चंबल नदी में नौकायन भी जल्द शुरू किया जाएगा।
गौरतलब है कि मुकुन्दरा हिल्स टाइगर रिजर्व को अप्रेल 2013 में टाइगर रिजर्व घोषित किया था। इसमें गत वर्ष अप्रेल में रामगढ़ से बाघ को रेस्क्यू कर लाकर छोड़ा गया था। अभी टाइगर रिजर्व में बाघों के दो जोड़े हैं। बाघ एमटी-1 व बाघिन एमटी-2 दरा क्षेत्र में 82 वर्गकिलोमीटर में विचरण कर रहे हैं, वहीं एमटी-3 व बाघिन एमटी-4 खुले जंगल में विचरण कर रहे हैं। हाड़ौती के वन्यजव प्रेमी लंबे समय से टाइगर रिजर्व को पर्यटकों के लिए खुलने का इंतजार कर रहे हैं।

आई थी एनटीसीए की टीम
हाल ही में राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के अधिकारी अनूप नायक टाइगर रिजर्व का निरीक्षण करके गए हैं। इसके साथ ही कयास लगाए जा रहे थे कि टाइगर रिजर्व को पर्यटकों के लिए खोला जा सकता है।

रणथंभौर टाइगर रिजर्व: जोन 1 से 5 में अब फुल व हाफ डे सफारी बंद
प्रदेश के टाइगर रिजर्व में भले ही बाघों की संख्या बढ़ गई हो, लेकिन लगातार मानवीय दखल से इन पर खतरा हमेशा बना रहता है। इसको देखते हुए रणथंभौर टाइगर रिजर्व में फुल व हाफ डे सफारी का विरोध चल रहा था। वन विभाग ने गुरुवार को रणथंभौर टाइगर रिजर्व के 1 से 5 नंबर के जोन में फुल व हाफ डे सफारी पर रोक लगा दी है। हालांकि होटल लॉबी के दबाव में इसे फिलहाल जोन 6 से 10 में जारी रखा गया है। रणथंभौर, सरिस्का और मुकुंदरा टाइगर रिजर्व को लेकर वन विभाग की गुरुवार को बैठक हुई।

ऑनलाइन बोर्डिंग पास की व्यवस्था
इसके अलावा ऑनलाइन बुकिंग में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए ऑनलाइन बोर्डिंग पास की व्यवस्था शुरू की जाएगी। पर्यटक को मोबाइल पर ही बुकिंग की सुविधा मिलेगी।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग