6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला को पेशी पर नहीं पहुंचने दिया कोर्ट, रास्ते में ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या, फिर पति का अपहरण कर उसकी भी की हत्या

पेशी पर कोर्ट जा रहे तीन जनों को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश की। दो जने तो बच गए लेकिन महिला की मौत हो गई। पति का अपहरण, ससुर बाल-बाल बचा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

abhishek jain

•

Updated: 20 Dec 2017, 8:09 PM IST

Lady

सुनेल (झालावाड़).

पुरानी रंजिश के चलते बुधवार सुबह पेशी पर भवानीमंडी जा रहे दम्पती की सरेराह नृशंस हत्या कर दी।
पुलिस उपाधीक्षक वैभव के अनुसार, बोलिया बुर्ज निवासी रामकरण पाटीदार, उसका पुत्र राजूलाल पाटीदार और बहु शोभा 2014 के तेज सिंह हत्याकांड में पेशी पर बाइक से भवानीमंडी जा रहे थे। रास्ते में सिरपोई के पास बोलिया बुजुर्ग निवासी दुर्गासिंह, फतेहसिंह व कालूसिंह राजपूत ने टै्रक्टर से बाइक को टक्कर मार दी। इससे शोभा (35) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। आरोपित राजूलाल (37) को जबरन साथ ले गए। रामकरण जान बचाकर भागे और भवानीमंडी कोर्ट पहुंचकर जज को घटना की जानकारी दी। इसके बाद जज ने भवानीमंडी पुलिस को घटना की जानकारी करने के निर्देश दिए।

Read More: पाक नागरिक के मददगार को पकडऩे के लिए पुलिस ने बिछाया जाल, 7 दिन छत्तीसगढ़ में डाला डेरा, हर बार दे जाता था चकमा, आखिर धरा गया

दो किमी आगे मिला राजू का शव

वारदात के बाद पुलिस ने अपहृत राजूलाल की तलाश शुरू की। करीब 9 घंटे बाद शाम करीब साढ़े छह बजे घटना स्थल से करीब दो किमी दूर आहू नदी के समीप राजूलाल पाटीदार (37) का शव बरामद हुआ। मिश्रोली थानाधिकारी हुकुमचंद सैनी ने बताया कि राजूलाल के मुंह पर लाठियों से हमले के निशान मिले हैं। लाश झाडिय़ों में पड़ी थी। सुनेल पुलिस ने घटना स्थल से पुलिस ने पिस्टल व दो तलवार सहित टै्रक्टर जब्त किया है। रामकरण की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

Read More: कोटा की नं. 1 पुलिस देखती रही और थाने के सामने से वृद्धा की आंखों में मिर्च झोंक फर्जी पुलिसवाला ले उड़ा सोने की चेन

पुरानी रंजिश

वर्ष 2014 में राजूलाल पाटीदार के खेत पर गाय आ गई थी, जिसको भगाने को लेकर इनके बीच गाली-गलोच कर धारदार हथियार से मारपीट की थी। जिसमें दुर्गासिंह राजपूत का पुत्र तेजसिंह घायल हो गया था। उसकी उपचार के दौरान झालावाड़ अस्पताल में मौत हो गई थी। तभी से दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी।