
कोटा .नीट में ओवरऑल पेपर आसान रहा। इस बार 20 कोड में पेपर आया। जबकि गत वर्ष 12 कोड में ही आया था। इस बार बायोलॉजी ही रैंक तय करेगी, क्योंकि बॉटनी के पेपर में कुछ प्रश्न ऐसे रहे, जो कि श्रेष्ठता को तय करेंगे। बायोलॉजी व केमेस्ट्री का पेपर आसान रहा। फि जिक्स का पेपर भी ओवरऑल सामान्य रहा, लेकिन न्यूमेरिकल्स में कैलकुलेशन ज्यादा होने से लैंथी रहा।
Read More:NEET 2018: जानिए Neet Exam पर कोटा के कोचिंग एक्सपर्ट्स की राय
बायोलॉजी
एक्सपट्र्स के अनुसार नीट में बायोलॉजी पेपर के स्तर को सामान्य रहा। सबसे ज्यादा बॉटनी से 59 प्रश्न पूछे गए, जबकि जूलॉजी के 31 प्रश्न आए। एनसीईआरटी के सिलेबस से 57 प्रश्न और बाहर के 33 प्रश्न पूछे गए। पेपर में 45 प्रश्नों का स्तर काफी आसान रहा, जबकि 39 प्रश्नों का स्तर सामान्य व 6 प्रश्नों का स्तर काफ ी कठिन रहा। 11वीं कक्षा के सिलेबस से 47 व 12वीं कक्षा से 43 प्रश्न पूछे गए थे। सबसे ज्यादा प्रश्न जेनेटिक्स प्लस बायो टेक्नोलॉजी से 16 प्रश्न थे।
Read More:NEET 2018: 1 सीट के लिए 22 है दावेदार, बायोलॉजी तय करेगी रैंक
केमेस्ट्री
केमेस्ट्री में कुल 45 प्रश्न पूछे गए थे। इसमें तीन प्रमुख भागों ऑर्गेनिक, इनऑर्गेनिक व फि जिकल के 15-15 प्रश्न थे। कक्षा 11वीं के सिलेबस से 24 व 12वीं के सिलेबस से 21 प्रश्न आए। कुल 16 प्रश्न काफ ी आसान थे। 22 प्रश्नों का स्तर मध्यम व 7 प्रश्नों का स्तर काफी कठिन था। सबसे ज्यादा 22 फीसदी प्रश्न 12वीं के सिलेबस से फिजिकल टॉपिक से पूछे गए।
फिजिक्स
फि जिक्स का पेपर लम्बा रहा, लेकिन न्यूमेरिकल्स में कैलकुलेशन ज्यादा होने से पेपर लैंथी रहा। इस वजह से विद्यार्थियों को समय काफ ी लगा। कुल 45 प्रश्न पूछे गए थे। कक्षा 11वीं के सिलेबस से 22 व 12वीं के सिलेबस से 23 प्रश्न पूछे गए थे। आसान व मध्यम स्तर के 19-19 प्रश्न व 7 प्रश्नों का स्तर काफ ी कठिन था। सबसे ज्यादा 31 फीसी प्रश्न मैकेनिक्स टॉपिक से पूछे गए थे।
Published on:
07 May 2018 02:50 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
