जन एकता-जन अधिकार आंदोलन के बैनर तले बुधवार को देश व्यापी अभियान के तहत कोटा में भी कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर कलक्टर को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन के दौरान किसान सभा के दुलीचंद बोरदा , जन विज्ञान आंदोलन के विजय राघव, श्रमिक नेता रविंद्र सिंह, सेंटर ऑफ़ ट्रेड यूनियन के उमाशंकर, महिला समिति की पुष्पा खींची, बीड़ी मज़दूर यूनियन के अली मोहम्मद और जनवादी लेखक संघ के वरिष्ठ साहित्यकार नागेंद्र कुमावत सहित कई संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।