5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Election 2018: वोटर के नहीं पर कार्यकर्ता के आ गए अच्छे दिन…खाना पीना,गाड़ी ,घोडा सब मुफ्त… इसे कहते हे पांचो उंगलियां घी में…

चुनावी मैदान में उतरे नेताओं के अच्छे दिन 11 दिसम्बर के बाद आएंगे, वह भी जीत गए तब, लेकिन पांच साल बेकार घूमने वाले कार्यकर्ता भी इस समय व्यस्त और मौज करते दिखाई दे रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Suraksha Rajora

•

Updated: 23 Nov 2018, 7:24 PM IST

Rajasthan Election 2018 chunaav mein kaaryakartao fun bjp,Congress

Election 2018: वोटर के नहीं पर कार्यकर्ता के आ गए अच्छे दिन...खाना पीना,गाड़ी ,घोडा सब मुफ्त... इसे कहते हे पांचो उंगलियां घी में...

कोटा. चुनावी मैदान में उतरे नेताओं के अच्छे दिन 11 दिसम्बर के बाद आएंगे, वह भी जीत गए तब, लेकिन पांच साल बेकार घूमने वाले कार्यकर्ता भी इस समय व्यस्त और मौज करते दिखाई दे रहे हैं। इन कार्यकर्ताओं की शहर से लेकर गांव तक पूछपरख बढ़ गई है।

Read More: कहीं कोई चूक न रह जाए तैयारी में, सरकार आने वाले हैं...जानिए क्या होगा खास


प्रचार में ये नए कपड़ों में नजर आ रहे हैं। लग्जरी गाडिय़ां भी घूमने को मिल रही हैं। शहर के कोटा उत्तर, कोटा दक्षिण और लाडपुरा सहित सांगोद, पीपल्दा और रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं का हुलिया ही बदल गया है।

Read More: राजस्थान का रण : चुनावी शतरंज की सजी बिसात.. कोटा जिले में अब इनके बीच होगी सीधी टक्कर

चुनावी रण में किसी को प्रत्याशी के समर्थन में नारे लगाने का काम मिला है तो किसी को जनसंपर्क के दौरान मालाएं लोगों को देने का काम मिला है, ताकि वे प्रत्याशी को माला पहना सकें। किसी को पार्टी कार्यालय में चाय-पानी का इंतजाम करने का काम मिला है। किसी कार्यकर्ता के पास इन दिनों वित्तीय संसाधनों की कमी आड़े नहीं आ रही। कहीं जाना हो तो गाड़ी हाजिर हो जाती है। खाने-पीने का पूरा इंतजाम भी नेता की तरफ से हो रहा है।

Read More: पटाखा फोडऩे को लेकर बवाल, कांग्रेस प्रत्याशी धारीवाल व भाजपा प्रत्याशी गुंजल के समर्थक भिड़े...


वोटर के लुभाने के लिए बजा रहे गीत

चुनावी रण में मतदाताओं को लुभाने के लिए गीत-संगीत का भी सहारा लिया जा रहा है। भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों ने प्रचार के लिए गीत तैयार कराएं हैं। प्रत्याशी जिस भी इलाके में जनसंपर्क के लिए जाते हैं तो उसके समर्थन में गीत की धुन पहले पहुंच जाती है। एक वाहन ऐसा चलता है, जिसमें म्यूजिक सिस्टम लगा हुआ रहता है। किसी प्रत्याशी के गाने की धुन राजस्थानी है तो किसी की फिल्मी मिक्स।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़