7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वच्छता को Pass व गंदगी को Fail कराने के लिए 90 हजार विद्यार्थी झाड़ू उठाकर सड़कों पर उतरें

कोटा. राजस्थान पत्रिका की 'स्वच्छ कोटा-स्वस्थ कोटा' मुहिम से शहर के सामाजिक, व्यापारिक, धार्मिक संगठन और शिक्षण संस्थाएं लगातार जुड़ रही हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

abhishek jain

•

Updated: 7 Dec 2017, 9:52 PM IST

Coaching Student

कोटा .

राजस्थान पत्रिका की 'स्वच्छ कोटा-स्वस्थ कोटा' मुहिम से शहर के सामाजिक, व्यापारिक, धार्मिक संगठन और शिक्षण संस्थाएं लगातार जुड़ रही हैं और अपने-अपने स्तर पर स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रही हैं। इसी कड़ी में एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट ने पहल की है और संस्थान के 90 हजार विद्यार्थियों ने क्लीन सिटी बनाने में अपनी भागीदारी निभाने का संकल्प लिया है। कोचिंग छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता का संदेश देने के लिए झाडू उठाया है।

Read More: प्यार के चक्कर में दुल्हन को ससुराल में नहीं रखने दिया कदम, कर दी थी चाकू गोदकर निर्मम हत्या

पिछले दिनों पत्रिका की ओर से लैण्डमार्क सिटी में आयोजित कार्यक्रम में एलन निदेशक राजेश माहेश्वरी ने मुहिम में भागीदार बनाने की बात कही थी। शहर को स्वच्छ बनाने के लिए संस्थान के 90 हजार विद्यार्थी सड़कों पर उतरेंगे। एलन ने गुरुवार से सफाई महाभियान की शुरुआत कर दी। इसके लिए नए कोटा व पुराने कोटा में 15-15 व्यक्तियों की टीमें बनाई गई हैं, जो पूरे समय सफ ाई कार्य करेंगी। श्रमदान करने वाले विद्यार्थियों का सहयोग करेंगी। इसके अलावा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में एलन विद्यार्थियों से अलग-अलग दिवसों में श्रमदान करवाकर सफाई कार्य करवाया जाएगा। इससे पूर्व सभी विद्यार्थियों को कक्षा में पढ़ाई के दौरान शपथ भी दिलवाई गई।

Read More: Video: हार-जीत से फर्क नहीं पड़ता, लुप्त कला को मंच मिला मानो राह मिल गयी अब पा लेंगे मंजिल


कारवां जुटा तो चकाचक हो गया क्षेत्र
शुरुआत में लैण्डमार्क सिटी में गुरुवार को सैकड़ों छात्राएं सड़कों पर उतरी। हाथों में झाडू लिए छात्राएं यहां सफाई करती नजर आई। इसके साथ ही छात्राओं ने क्लीन कोटा-ग्रीन कोटा के नारे भी लगाए। निदेशक माहेश्वरी ने कहा कि पौधारोपण के बाद अब एलन शहर को साफ करने की पहल कर रहा है। इसके तहत एलन के 90 हजार स्टूडेंट्स सड़कों पर उतरकर सफ ाई करेंगे। जब बाहर से आने वाले ये मेहमान स्टूडेंट्स मुहिम से जुड़ रहे हैं तो शहरवासियों से भी अपेक्षा है कि वे भी जुड़ें।

Read More: Video: भारत के सबसे बड़े Educational Fair का आगाज कल से होगा कोटा में, चेतन भगत करेंगे मोटिवेट

ग्रीन-क्लीन में पूरा सहयोग करेंगे

माहेश्वरी ने कहा कि यदि हर व्यक्ति स्वयं का घर साफ रखने और अपने घर के बाहर सफाई रखने का काम शुरू कर दे तो शहर साफ होने में देर नहीं लगेगी। इसके साथ ही विद्यार्थियों को ये संस्कार भी देना चाहते हैं कि सफाई और हरियाली का ध्यान रखें। संस्थान मुहिम में पूरा सहयोग करेगा।