चम्बल एरिया डवलपमेंट अथॉरिटी (सीएडी) के अधीक्षण अभियंता जीतेंद्र लुहाडि़या ने बताया कि मध्यप्रदेश ने तीन दिन पहले सीएडी प्रशासन से 4000 क्यूसेक पानी देने की मांग की थी। मध्यप्रदेश जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता एन.पी. कोरी, अधीक्षण अभियंता आर.पी. झा व श्योपुर खंड के अधीक्षण अभियंता एस.सी. गुप्ता अपनी मांग को लेकर जल संसाधन विभाग कोटा खंड के मुख्य अभियंता राकेश कौशल से मिले थे और उन्हें मांग पत्र सौंपा था।