मौसम विभाग के अनुसार, एक परिसंचरण तंत्र पूर्वी एमपी के ऊपर स्थित है। एक अन्य परिसंचरण तंत्र हरियाणा क्षेत्र के ऊपर अवस्थित है। मानसून ट्रफ लाइन आज सूरतगढ़, सीकर से होकर गुजर रही है। 12 से 14 जुलाई के दौरान कोटा, उदयपुर, अजमेर संभाग के कुछ भागों में भारी व कहीं-कहीं अतिभारी बारिश होने व जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में भी मध्यम से तेज बारिश की संभावना है।